Month: July 2025

Noimg

भोले के भक्तों का अनोखा भक्ति : आंखों पर पट्टी बांधकर कर रहे देवघर की यात्रा ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

सुलतानगंज। श्रावणी मेला 2025 की शुरुआत होते ही सुलतानगंज में श्रद्धा और भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है। उत्तरवाहिनी गंगा तट से बाबा भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब गंगाजल भरकर बाबाधाम देवघर की ओर निकल पड़ा है। चारों ओर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवरिया पथ पूरी तरह शिवभक्ति में डूब चुका है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुलतानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम तक कांवरियों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। कोई डाक बम बनकर दौड़ते हुए जा रहा है, कोई नंगे पांव पैदल कांवर लेकर चला है, तो कोई दंड प्रणाम यात्रा कर रहा है। लेकिन इस बार कांवरिया पथ पर एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। कई कांवरिये […]

Noimg

श्रावणी मेले में जंजीरों में जकड़ ‘कैदी बम’ बनकर पहुंचा श्रद्धालु, भक्ति में डूबा आत्मशुद्धि का संदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सुल्तानगंज। श्रावणी मेले की पावन कांवड़ यात्रा हमेशा से भक्ति, आस्था और संकल्प का प्रतीक रही है। इस बार सुल्तानगंज से देवघर के पवित्र कांवड़िया पथ पर जो दृश्य सामने आया, उसने भक्ति की परंपरा को एक नया रूप दे दिया। हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक ऐसा कांवड़िया दिखा, जिसने भक्ति और प्रायश्चित को एक नई ऊंचाई दी। यह दृश्य था एक ऐसे श्रद्धालु का, जो कैदी की तरह लोहे की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। सिर झुका हुआ, शरीर पर भगवा वस्त्र, और दोनों हाथ, पैर, कमर व गर्दन तक भारी जंजीरों में बंधा हुआ। देखने में कोई अपराधी जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर गहरी भक्ति की आभा और आंखों में परम शांत […]

Noimg

27 लीटर विदेशी शराब एवं 02 लीटर देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को अवैध शराब के सेवन, निर्माण, ब्रिकी व भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों / माफियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु सर्च अभियान में कुल 27 लीटर विदेशी शराब एवं 02 लीटर देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम गोपालपुर थाना टीम द्वारा वाहन जॉच के दौरान 18 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 213/2025, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियूक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैद्पुर निवासी सुमित कुमार पिता अशोक कुमार और रविशंकर कुमार पिता सुमन मिश्रा तथा […]

Noimg

हर हर महादेव की जयघोष से गूंजा नवगछिया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में पहली सोमवारी को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,मिनी डाक बमों ने किया जलाभिषेक नवगछिया। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर नवगछिया स्थित गौशाला रोड के प्रसिद्ध जगतपति नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 3:00 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक बना रहा। भक्तों ने भागलपुर के बरारी घाट, हाई लेवल घाट सहित अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर मिनी डाक बम के रूप में मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में डाक बम, मिनी डाक और सामान्य श्रद्धालुओं […]

Noimg

गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे दो किशोर, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा ||GS NEWS

गंगानवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट पर सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नारायणपुर पछियारी टोला निवासी 15 वर्षीय मो. दिलशाद पिता मो. निसार और मधेपुरा जिला के फुलौत थाना अंतर्गत निवासी 10 वर्षीय मो. अरमान पिता मो. कुर्शीद के रूप में हुई है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1 बजे दोनों किशोर स्नान करने मधुरापुर जहाज घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे घाट से कुछ ही दूरी पर उस स्थान पर चले गए, जहां पूर्व में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बालू निकालने के कारण लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। दोनों किशोर तैरना […]

Noimg

विधायक ई. शैलेंद्र ने किया तटबंधों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने सोमवार को खरीक एवं बिहपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा कर गंगा एवं कोसी नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। यह दौरा बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने लोकमानपुर स्थित सिहंकुड़ में चल रहे तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से संवाद कर कार्य की प्रगति एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के एसडीओ एवं जेई से बातचीत कर फ्लड फाइटिंग कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि गंगा एवं कोसी नदी के किनारे […]

Noimg

पटना में 19 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, भागलपुर युवा कांग्रेस ने की जानकारी साझा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: जिला युवा कांग्रेस की ओर से सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेला की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए 9868113198 पर मिस कॉल देने के बाद उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मेला बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है और कांग्रेस पार्टी इसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। प्रेस वार्ता में युवा […]

Noimg

एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर के बावजूद छात्रों को अनुपस्थित घोषित करना अनुचित: छात्र जदयू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में छात्र जदयू की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष गोलू मंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। गोलू मंडल ने कहा कि यदि कोई छात्र परीक्षा में वास्तव में अनुपस्थित रहा हो, तो उसे अनुपस्थित दिखाना समझ में आता है, लेकिन जब एडमिट कार्ड पर परीक्षक का हस्ताक्षर है और छात्र परीक्षा में उपस्थित भी था, तब उसे गैरहाजिर घोषित करना न केवल नाइंसाफी है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई छात्र हैं जो बीते दो महीने से विश्वविद्यालय […]

Noimg

एक ही स्कूल में तीन बार चोरी, चोर ने पुलिस को दी खुली चुनौती – छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ा असर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलसर गांव स्थित नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय में लगातार तीन बार चोरी की घटना ने न केवल स्कूल प्रबंधन को हैरान-परेशान कर दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद बार-बार स्कूल को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। पहली चोरी में चोरों ने स्कूल की दीवार में लगे वायरिंग बोर्ड को क्षतिग्रस्त करते हुए तांबे के तार चुरा लिए। घटना के बाद वरिष्ठ शिक्षक अनूप लाल सिंह ने रसलपुर थाना में लिखित शिकायत दी, लेकिन प्राथमिक सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। इसके ठीक अगले दिन चोरों ने दोबारा विद्यालय में धावा […]

Noimg

सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने भोलेनाथ से मांगी मन्नतें ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, जल, धतूरा आदि अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन का महीना शिवभक्ति का सबसे पावन समय होता है और बाबा भोलेनाथ इस पावन मास में अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है, […]