Month: July 2025

Noimg

बरारी घाट पर गंगा में डूब रही महिला को आपदा मित्रों ने बचाया, सकुशल घर पहुंचीं सुकेशी देवी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – बरारी सीढ़ी घाट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला गंगा नदी में डूबने लगी। गनीमत रही कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात आपदा मित्रों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान सुकेशी कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने पति अमन कुमार के साथ भागलपुर जिले के सिकंदरपुर, थाना मुजाहिदपुर की रहने वाली हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम और पता बताया, जिसके बाद उसके पति अमन कुमार को सूचना दी गई। कुछ देर बाद अमन कुमार मौके पर पहुंचे और अपनी पत्नी सुकेशी देवी को […]

Noimg

तेज़ रफ्तार बालू लदे ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, सड़क पर तड़पता रहा युवक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर/बांका – बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत गोरा चक मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के मडड्डा गांव निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद इनामुल हक़ के रूप में हुई है। वे पेशे से दर्जी थे और लगभग 9 महीने पहले उनकी शादी सन्हौला के ही मुर्गियाचक गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार इनामुल हक़ दवा लेने के लिए झारखंड के गोड्डा गए थे और लौटते समय गोरा चक मोड़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। बहन बीबी रियाना खातून […]

Noimg

आकाशीय बिजली गिरने से श्रीरामपुर के युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव के 23 वर्षीय युवक इशांत कुमार उर्फ मिलन की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। घटना मंगलवार की सुबह उस समय हुई, जब मिलन रोज की तरह दियारा क्षेत्र में अपनी गायों को चारा खिलाने गया था। अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीरामपुर निवासी सुभाष राय के पुत्र इशांत कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मिलन की पत्नी सदमे में बार-बार बेहोश हो जा […]

Noimg

बांका श्रावणी मेला शिविर उद्घाटन के पूर्व भागलपुर पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष, जदयू की चुनावी तैयारियों को बताया मजबूत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर – बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मंगलवार को बांका में श्रावणी मेला शिविर का उद्घाटन करने जा रहे थे, इसी क्रम में वे भागलपुर स्थित जदयू पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि जदयू पार्टी विधानसभा चुनाव की व्यापक तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी के अधिकारी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जब उनसे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और विश्वसनीय संस्था है, जिसे समय और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर उनके […]

Noimg

डीएम ने किया बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरने और अपलोड करने के दिए निर्देश भागलपुर – विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को 153- गोपालपुर विधानसभा और 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों और बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्रों के भराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक और सटीक तरीके से भरा जाए ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। डॉ. चौधरी ने मौके पर ही उन कर्मियों से भी संवाद किया जो गणना […]

Noimg

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की बैठक, सही साक्ष्य के साथ फार्म भरने की अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को समीक्षा भवन में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना था। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर जो फॉर्म जमा किए गए हैं, उन्हें संबंधित लोग सही साक्ष्य के साथ भरकर बीएलओ के पास जमा करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न छूटे और अपात्र व्यक्ति का नाम उसमें न जुड़े। डीएम ने बताया कि जिन लोगों के पास मूल साक्ष्य नहीं हैं, वे […]

Noimg

गंगा किनारे बनेगा 40.80 किलोमीटर लंबा पथ, भागलपुर को मिलेगा जाम से छुटकारा और विकास को नई रफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक गंगा नदी के किनारे 40.80 किलोमीटर लंबा सड़क पथ बनाया जा रहा है। यह परियोजना न सिर्फ भागलपुर को जाम की समस्या से राहत दिलाएगी, बल्कि व्यापार, आवागमन और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं को जन्म देगी। इस पथ के माध्यम से उत्तरी क्षेत्र के अलावा शहर के कई हिस्से आपस में बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे। नगर निगम भागलपुर और स्थानीय लोग इसे एक ऐतिहासिक सौगात मान रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भागलपुर नगर निगम और शहरवासियों की ओर से धन्यवाद और बधाई दी गई है। […]

नवगछिया में खुला Max Pets Plaza, कुत्तों की खरीद-बिक्री सहित खाने पीने ईलाज की सुविधाएं उपलब्ध, बस कॉल करें 9122292817

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – अब पालतू कुत्तों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया के मकंदपुर चौक पर स्थित “मैक्स पेट्स प्लाजा” नामक दुकान में हर नस्ल के विदेशी कुत्ते अब आसानी से उपलब्ध हैं। यह दुकान न सिर्फ कुत्तों की खरीद-बिक्री करती है, बल्कि उनके देखभाल से जुड़ी तमाम जरूरी सुविधाएं भी देती है। दुकान संचालकों के अनुसार, यहां हर नस्ल के विदेशी कुत्ते उपलब्ध हैं। साथ ही कुत्तों के लिए मेटिंग और ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है। पालतू जानवरों की स्वास्थ्य जांच के लिए अनुभवी डॉक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। यदि किसी कुत्ते को इलाज या वैक्सीनेशन की जरूरत हो, तो यहां हॉस्पिटल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। दुकान पर कुत्तों के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर […]

Noimg

भतीजे को लेकर दौड़ी नवगछिया अस्पताल पहुंची महिला,कहा – ट्यूशन पढ़कर लौट रहा और ……

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सोमवार रात एक महिला अपने भतीजे को गोद में लेकर घबराई हालत में दौड़ती हुई पहुंची। रात करीब 10 बजे की यह घटना है। महिला अस्पताल परिसर में काफी परेशान दिख रही थी। बच्चे की हालत देखकर अस्पताल स्टाफ भी तुरंत सक्रिय हो गया और कारण पूछा। महिला ने बताया कि बच्चा उसका भतीजा है, बहुत दुलारा है। ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। जैसे ही यह घटना हुई, परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चा रोने लगा और खून बहने लगा। अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए चिकित्सकों को बुलाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे का तत्काल इलाज शुरू किया। पीड़ित बच्चे का नाम प्रशांत कुमार है, जो […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का फीडबैक लेने जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को बरारी के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा भरे जा रहे गणना प्रपत्रों की जांच की और उनसे कार्य की प्रगति तथा प्रक्रियात्मक जानकारी का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी प्रपत्रों को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ भरें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने मतदाता सूची अद्यतन कार्य को समयबद्ध और सटीक रूप से संपन्न करने पर बल दिया। इसके बाद डॉ. चौधरी ने 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र […]