Month: July 2025

महादेवपुर गंगा घाट जल भरने आए मधेपुरा के श्रद्धालु की बाइक हुई चोरी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज नवगछिया । सावन की पहली सोमवारी पर महादेवपुर गंगा घाट जल भरने आए मधेपुरा जिला के एक श्रद्धालु की बाइक जाह्नवी टीओपी के सामने शिव मंदिर समीप वाहन पार्किंग से चोरी हो गई। मामले को लेकर मधेपुरा जिलांतर्गत उदाकिसुंगंज थाना क्षेत्र के करौती बाजार निवासी विकास कुमार पिता चानो राम ने इस्माइलपुर थाना में आवेंदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध बाइक चोरी का केस दर्ज कराया है। लिखा है कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जाह्नवी टीओपी के सामने बने वाहन पार्किंग स्थल पर काला-उजला रंग का हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 43 जे 3071 को खड़ी करके महादेवपुर गंगा घाट स्नान करने चला गया। करीब 5 बजे जल भरकर लौटा तो पार्किंग स्थल […]

Noimg

बिहुला के मायके नवगछिया में एक माह तक गूंजेंगे बिहुला गीत, 17-18 अगस्त को होगा विषहरी पूजा समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया – अंग क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रतीक मानी जाने वाली सती बिहुला की स्मृति में नवगछिया स्थित मां मनसा विषहरी मंदिर में एक माह तक पारंपरिक बिहुला गीतों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को नाग पंचमी की पूजा के साथ ही इस आयोजन की विधिवत शुरुआत कर दी गई। बिहुला गीतों के माध्यम से श्रद्धालु मां मनसा विषहरी की कथा और सती बिहुला की तपस्या को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह गीत सुबह-शाम धूप-दीप और निष्ठा के साथ मंदिर में गाए जाते हैं। पूरे एक महीने तक श्रद्धालु भक्तिभाव से मां विषहरी की आराधना करते हैं। नवगछिया बिहुला विषहरी समिति के मुकेश राणा ने बताया कि भगवान शंकर की मानस पुत्री मनसा विषहरी को पृथ्वीलोक पर […]

Noimg

पैतृक जमीन पर मिट्टी भराई पर रोक लगाने को लेकर थानाध्यक्ष को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

लगाई न्याय की गुहार नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी मसो रेणु देवी पति स्व सीताराम पासवान ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर दबंगों द्वारा जबरन पैतृक जमीन पर मिट्टी भराई पर रोक लगाने की गुहार थानाध्यक्ष से लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि सिंहपुर मौजा स्थित खाता 1266, खेसरा 2352, में 11 डिसमिल मेरा पैतृक जमीन है। जिसपर अभियूक्त नवटोलिया निवासी सुदर्शन यादव पिता अनिल यादव मिट्टी भराई कर रहा है। ज्ञात हो कि उक्त जमीन का हमलोगों के बीच आपसी बंटवारा नही हुआ है। इसके बावजूद मेरे देवर नवटोलिया निवासी सुनील पासवान पिता स्व दरोगी पासवान के द्वारा उक्त खाता खेसरा से 5 धुर जमीन नवटोलिया निवासी सुदर्शन यादव पिता […]

Noimg

जीविका दीदियाँ लगाएंगी ढाई लाख पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निभा रहीं अहम भूमिका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में भागलपुर जिले की जीविका दीदियाँ इस वर्ष 2 लाख 54 हजार से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के साथ आगे आई हैं। जिले के 28,554 जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 3 लाख 39 हजार से अधिक महिलाएँ कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प ले चुकी हैं। इससे न केवल राज्य में हरित आवरण बढ़ेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2019 को ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ की शुरुआत की […]

Noimg

असम के तिनसुकिया से आई ‘नवशक्ति’ टोली बनी कांवर यात्रा का आकर्षण, अजगैबीनाथ धाम से शुरू की पैदल यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – सावन मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र जल भरते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। इस बार की यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रही असम के तिनसुकिया जिले से आई 51 श्रद्धालुओं की टोली, जिसे ‘नवशक्ति’ का नाम दिया गया है। इस टोली में 9 महिलाएं भी शामिल हैं, जो पूरी श्रद्धा और जोश के साथ कंधे पर कांवड़ उठाए, पुरुषों के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं। यह विशेष दल अपने नृत्य, भक्ति गीतों और उल्लासपूर्ण माहौल के कारण कांवरिया […]

लोन के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी पकड़े गए ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – साइबर अपराध के मामलों पर लगातार कार्रवाई करते हुए भागलपुर साइबर थाना की टीम ने लोन के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग जरूरतमंद और भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से म्यूल अकाउंट खुलवा रहे हैं और उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन […]

नवोदय विद्यालय नगरपारा द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई भागलपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में नवोदय चयन परीक्षा 2025 के लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राओं को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल कराना है। इस अभियान के तहत विद्यालय द्वारा चयन परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक यह प्रमाण पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। नगरपारा स्थित नवोदय विद्यालय में एक हेल्प डेस्क पॉइंट […]

Noimg

भागलपुर में शुरू हुआ मधुश्रावणी व्रत, नवविवाहिताएं निभा रही हैं सांस्कृतिक परंपरा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और वैवाहिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला मधुश्रावणी व्रत मंगलवार से आरंभ हो गया है। यह व्रत कुल 13 दिनों तक चलता है, जिसे नवविवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं। मान्यता है कि विवाह के बाद पहले सावन महीने में इस व्रत का पालन करना नवविवाहित पत्नी के लिए अनिवार्य होता है। इस दौरान मायके आई बहू को ससुराल से विशेष पकवान भेजे जाते हैं, जिन्हें वह भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करती है। इसके साथ ही व्रत कथा और पूजन कर अपनी आस्था प्रकट करती है। बुद्धूचक की रहने वाली सोनम ने भी इस परंपरा का पालन करते हुए अपने पति […]