Month: July 2025

Noimg

कचहरी चौक पर कैदी वाहन से टकराई करणी सेना जिला अध्यक्ष की कार, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रों में से एक कचहरी चौक पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कोर्ट में कैदी को लेकर आ रहा एक सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर राजपूत करणी सेना के भागलपुर जिला अध्यक्ष रणजीत सोलंकी की कार में जा टकराया। इस टक्कर से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय रणजीत सोलंकी स्वयं कार में मौजूद थे। हालांकि सौभाग्यवश उन्हें या कार में बैठे किसी अन्य व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। हादसे के बाद रणजीत सोलंकी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी वाहनों की समय पर जांच और मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने […]

Noimg

तिलकामांझी में अनियंत्रित बस ने कुचला स्कूटी सवार, मौके पर मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड पर एसबीआई बैंक के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मायागंज कुप्पाघाट थाना क्षेत्र के बरारी निवासी रामसरण यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामसरण यादव अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर तिलकामांझी इलाके में खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्टार बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि जिस स्थान […]

Noimg

अजय रविदास के नेतृत्व में उठी आवाज़: गंगा में डूबे दो मासूमों की मौत पर कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मधुरापुर गांव के दो मासूम बच्चे, 9 वर्षीय दिलशाद (पुत्र निसार अली) और 10 वर्षीय आरिफ (पुत्र खुर्शीद आलम), नारायणपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। दोनों को जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति और इलाज में हुई देरी से उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घाट के किनारे अवैध मिट्टी कटाई के कारण गहरे और खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जो बच्चों की मौत का कारण बने। घटना के विरोध में समाजसेवी अजय रविदास […]

Noimg

भागलपुर में ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर का डीएम ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) का विधिवत उद्घाटन किया। यह केंद्र आगामी निर्वाचन की घोषणा तक कार्यरत रहेगा। ईडीसी केंद्र का उद्देश्य आम मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की जानकारी देना और उनमें चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। यहां आने वाले लोग ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे, जिससे मतदाताओं में पारदर्शिता और विश्वास कायम हो सकेगा। इस केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। तीन शिफ्टों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि केंद्र की निगरानी और विधि-व्यवस्था बनी रहे। […]

Noimg

12वीं की छात्रा स्नेहा की संदिग्ध हालात में मौत, मायागंज भेजा गया शव ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर / खगड़िया : जिले की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा स्नेहा कुमारी की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। वह खगड़िया शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कोशी साइंस स्कूल में इंटर की छात्रा थी। स्नेहा मूल रूप से खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधौरा गांव की निवासी थी। उसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है। मृतका के पिता अरुण कुमार एक दुकानदार हैं जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। स्नेहा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। परिवार वालों के अनुसार, 13 जुलाई की रात लगभग 10 बजे स्नेहा ने अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बात की थी। पिता अरुण कुमार […]

Noimg

पॉलीटेक्निक कॉलेज भागलपुर में 378 छात्र-छात्राओं के नामांकन की वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बरारी स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में 378 छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (वेरीफिकेशन) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के. के. पाठक और शिक्षक राजकमल प्रसाद ने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से चल रही है, जिसमें विद्यार्थियों के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अंगूठे के निशान की जांच की जा रही है। कॉलेज में कुल छह ट्रेड संचालित हैं—सिविल इंजीनियरिंग, कृषि इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग। अभी 360 विद्यार्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जा चुका है, जबकि शेष 18 छात्रों का नामांकन जल्द ही किया जाएगा। इन सभी विद्यार्थियों को “फीस वेवर स्कीम” के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना […]

Noimg

भागलपुर के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, 16 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह में एकानवें बिहार राज्य सीनियर-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन भागलपुर के हबीबपुर स्थित मुख्य कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर एसोसिएशन ने एक नई मिसाल पेश की। भागलपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 23 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने विजेता का खिताब जबकि 18 और 14 वर्ष की बालिकाओं ने उपविजेता का स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने सभी विजेता और उपविजेता […]

Noimg

राजद फैला रही झूठी अफवाह, बिहार में अपराध घटा : राजू तिवारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर सर्किट हाउस में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था में पहले की तुलना में सुधार हुआ है और अपराध का ग्राफ गिरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद सहित विपक्षी दल राज्य की छवि को धूमिल करने के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जनता की कहीं सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन आज हालात बेहतर हैं। अब लोजपा (रामविलास) जात-पात से ऊपर उठकर सेवा और विकास की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगामी 19 जुलाई को मुंगेर में होने वाली नव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर अमर सिंह कुशवाहा, संगीता तिवारी, सुबोध पासवान सहित […]

सनातन चेतना अभियान की शुरुआत के लिए भागलपुर पहुंचेंगे अश्विनी कुमार चौबे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिले भागलपुर आ रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य “सनातन संघ चेतना अभियान यात्रा” की शुरुआत करना है, जिसकी विधिवत शुरुआत वे अपने जन्मस्थली दरियापुर से करेंगे। यात्रा के आरंभ से पहले अश्विनी कुमार चौबे अपने कुलदेवी की पूजा-अर्चना करेंगे और आशीर्वाद लेकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद “सनातन संवाद स्मारिका” का विमोचन किया जाएगा, जो जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य जी महाराज के कर-कमलों से संपन्न होगा। सनातन महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद यह पहला अवसर होगा जब अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर पहुंच रहे हैं। यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जागरूकता बढ़ाने […]

Noimg

कांवरिया सुरक्षा में तैनात डूबे आपदा मित्र अभय राज का शव 72 घंटे बाद बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सुल्तानगंज – सावन मेले के दौरान कांवरियों की सुरक्षा में तैनात आपदा मित्र अभय राज का शव मंगलवार की शाम गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। 12 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान गंगा नदी में डूबे अभय राज की खोजबीन लगातार 72 घंटे से जारी थी, जो मंगलवार शाम करीब 4 बजे जाकर समाप्त हुई। नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 24 स्थित शाहाबाद निवासी पप्पू शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र अभय राज नमामि गंगे घाट पर आपदा मित्र के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान वह अचानक गंगा की धारा में लापता हो गए थे, जिसके बाद से नगर परिषद, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी। नगर परिषद की सुरक्षा […]