Month: July 2025

Noimg

पीयर लर्निंग अप्रोच पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में निपुण बिहार मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) लक्ष्य प्राप्ति हेतु पीयर लर्निंग अप्रोच पर आधारित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों में निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और पीयर लर्निंग जैसी सामूहिक शिक्षण विधि को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालयों में विगत सत्र के दौरान किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया, साथ ही आगे की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन […]

Noimg

विश्व सांप दिवस पर नवगछिया के प्रतापनगर कदवा में चला जागरूकता अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जलज परियोजना के तहत सांप संरक्षण और आजीविका पर दी गई जानकारी नवगछिया अनुमंडल के प्रतापनगर कदवा गांव में मंगलवार को विश्व सांप दिवस के अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना के अंतर्गत सांपों के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जलज परियोजना की वरीय पदाधिकारी स्नेहा शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारें नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से छुड़वाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि घटते जंगल और बढ़ती जनसंख्या के कारण विशेष रूप से रेंगने वाले जीवों (सरीसृपों) के आवासों में भारी कमी आई है। बरसात के मौसम में जब सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, तो […]

20 जुलाई को मेंहसी में होगा आमंत्रण कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : पूर्वी चंपारण जिले के मेंहसी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परतापुर में 20 जुलाई को एकदिवसीय आमंत्रण कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में और पूर्वी चंपारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा आयोजित की जा रही है। इसकी जानकारी बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्थानीय मुखिया राकेश मिश्रा, खेलप्रेमी नन्हे जी और पिंटू शर्मा के नेतृत्व में तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। प्रतियोगिता का संचालन तकनीकी पदाधिकारी दीपक सिंह कश्यप, विनोद जायसवाल, अरुण सिंह, संगीता कुमारी, देवानंद, विकास कुमार (पूर्वी चंपारण), सतीश […]

Noimg

नवगछिया में कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद का भव्य स्वागत, बिहुला महोत्सव को सरकारी मान्यता की उठी मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद का नवगछिया के जीरो माइल चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और साथ ही नवगछिया की लोकआस्था से जुड़ी बिहुला विषहरी की पुस्तिका भी भेंट की। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया में बिहुला कला केंद्र की स्थापना की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने बिहुला महोत्सव को सरकारी स्तर पर आयोजित करने की भी अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह महोत्सव अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से सुना और […]

Noimg

मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर राजद ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला इकाई द्वारा मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने की। इस दौरान मौजूद राजद नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने मतदाता सूची में जारी अनियमितताओं पर गहरी चिंता जताई। राजद नेताओं का आरोप था कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्धारित दो फॉर्म नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कई बीएलओ बिना किसी आवश्यक कागजात के मतदाता सूची देखकर चुनाव आयोग के दबाव में जल्दबाज़ी में नाम अपलोड कर रहे हैं, जिसकी कोई पावती भी नहीं दी जा रही है। राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि चुनाव आयोग का यह रवैया पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रतीत होता […]

Noimg

श्रावणी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रहे वाहन, कांवरियों को हो रही परेशानी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला के छठे दिन मेला व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। ब्लॉक परिसर में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल पर पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाए जाने के कारण बड़ी और छोटी गाड़ियां मेला क्षेत्र में प्रवेश कर जा रही हैं, जिससे कांवरियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में संवेदक प्रहलाद कुमार ने जानकारी दी कि ब्लॉक परिसर स्थित वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक की बोली पर सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाने के कारण कई वाहन सीधे मेला क्षेत्र में घुस जा रहे हैं, जिससे एक ओर जहां कांवरियों की आवाजाही बाधित हो रही है, […]

Noimg

पुत्र-पुत्री के डॉक्टर बनने की खुशी में नेपाल की महिला कांवरिया ने सवा किलोमीटर तक बिछाया कॉरपेट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

श्रावणी मेला के छठे दिन भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में एक अनोखी आस्था और श्रद्धा देखने को मिली। नेपाल से आई महिला कांवरिया सूनिता देवी ने अपने पुत्र और पुत्री के डॉक्टर बनने की खुशी में कांवरियों की सुविधा के लिए कांवरिया पथ पर सवा किलोमीटर तक कॉरपेट बिछवाया। सूनिता देवी नेपाल की निवासी हैं और वर्तमान में सरकारी नर्स के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे डॉ. प्रशांत यादव और बेटी डॉ. सुष्मिता यादव अमेरिका के हॉकिंग जोन्स में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस सपने के साकार होने पर उन्होंने बाबा अजगैबीनाथ से मन्नत मानी थी कि यदि उनके बच्चे डॉक्टर बन गए तो कांवरिया पथ पर सेवा करेंगी। अपनी […]