Month: July 2025

Noimg

इस्माईलपुर में चौथे चरण का सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न, 70 बच्चों को मिला ड्रेस और प्रमाण पत्र ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

इस्माईलपुर। दिनांक 1 जुलाई 2025 से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित चौथे चरण का सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हो गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया, जिन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम बैच से अमित कुमार को प्रथम पुरस्कार, गंगु कुमार को द्वितीय पुरस्कार तथा सुमन कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं द्वितीय बैच से आशीष कुमार ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय और अजित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

जो शिष्य को अंधकार से हटाकर प्रकाश में ले जाए, वही सच्चा गुरु ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

महदत्तपुर दुर्गा मंदिर में गुरु पूजन समारोह आयोजित नवगछिया। महदत्तपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरु पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नवगछिया के जिला बौद्धिक प्रमुख स्नेह कुमारी सिंह उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में स्नेह कुमारी सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा सनातन संस्कृति की आत्मा है, जो आदिकाल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश पुंज हैं, जो शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाते हैं। ऐसे मार्गदर्शक को ही ‘गुरु’ का स्थान प्राप्त होता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में त्याग और समर्पण के प्रतीक ऋषि धौम्य और उनके शिष्य आरुणि की कथा को विस्तार से बताया, […]

Noimg

जय श्री राम जयकारों से गुंजायमान हुआ परिसर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

रामलीला के अंतिम दिन हुआ रावण वध और राम राज्याभिषेक, श्रद्धा और उल्लास से गूंजा नवगछिया नवगछिया। बाजार स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन रविवार 13 जुलाई 2025 को अत्यंत भव्यता और धार्मिक श्रद्धा के साथ हुआ। यह आयोजन जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया था। प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित इस महोत्सव ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा की गाथा से भावविभोर किया। राम-रावण युद्ध और रावण वध का जीवंत मंचन समापन दिवस पर रामलीला का सबसे रोमांचक दृश्य — राम-रावण युद्ध प्रस्तुत किया गया। रावण की युद्धभूमि में गर्जना, अहंकार और शक्ति के […]

Noimg

प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के तेलडीहा गांव में शनिवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है, जो परमानंद कुमार की बेटी थी और कुछ समय पूर्व प्रेम विवाह कर ससुराल आई थी। घटना को लेकर मृतका के नाना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि श्राद्धकर्म का भोज खाकर जैसे ही वे घर लौटे, उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि पल्लवी की हत्या कर दी गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पल्लवी मृत पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि पल्लवी की हत्या उसके पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर गला दबाकर की है। […]

Noimg

सीपीआर से घायल की जान बचाने वाले निकेत को मिला ‘आपदा फरिश्ता सम्मान’, जीवन जागृति सोसाइटी ने किया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। डुमर निवासी निकेत कुमार सिन्हा को एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान सीपीआर तकनीक से बचाने के लिए जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा ‘आपदा फरिश्ता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सोसाइटी के अध्यक्ष व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया। सम्मान समारोह के दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार लोग समय पर मदद न मिलने से जान गंवा बैठते हैं। ऐसे में अगर आम नागरिक सीपीआर जैसी प्राथमिक चिकित्सा तकनीक सीख लें तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सीपीआर सीखें और ज़रूरत के समय उसका उपयोग कर मानव सेवा में योगदान दें। सम्मान पाने के बाद […]

Noimg

सर्पदंश जागरूकता रथ को खाद्य आयोग अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार ने दिखाया हरी झंडी, जीवन जागृति की पहल को मिली सराहना ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। सबौर प्रखंड में जीवन जागृति सोसायटी के तत्वावधान में सर्पदंश जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार ने बाबूपुर गांव से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रह्लाद सरकार ने कहा कि डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान अत्यंत सराहनीय है। वर्षा ऋतु में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं और ऐसे में ग्रामीणों, खासकर किसानों और मजदूरों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी को सांप काटे तो तुरंत अस्पताल जाएं, न कि झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास में समय गंवाएं। अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है, जिससे समय पर इलाज होने पर जान […]

Noimg

बंसीटीकर गांव में घर में आग लगाने का आरोप, दो पक्षों में चल रहा है भूमि विवाद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के बंसीटीकर गांव में बीते रात आगजनी की एक घटना सामने आई है, जिसमें टुनटुन पासवान के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। टुनटुन पासवान की पत्नी और पुत्र ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी बबलू पासवान, उसकी पत्नी धुरपतिया देवी और उनके बच्चों ने जानबूझकर उनके घर में आग लगाई और तोड़फोड़ भी की। दूसरी ओर, आरोपित धुरपतिया देवी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि टुनटुन पासवान के परिवार ने खुद ही घर में आग लगाकर उन्हें फंसाने की साजिश रची है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह विवाद पुराना […]

Noimg

श्रावणी मेला की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी, 9 अस्थायी थाना, एसटीएफ तैनात, नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। श्रावणी मेला 2025 को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और संभावित चुनौतियों को देखते हुए मेला क्षेत्र में 9 अस्थायी थानों की स्थापना की गई है, जहां पुलिस बल लगातार चौकसी बरत रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बाइक सवार पुलिस दल लगातार गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा एसटीएफ की एक कंपनी भी मेला क्षेत्र में तैनात की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। सुल्तानगंज में नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय है और दिन-रात निगरानी कर रहा है। वहीं, […]

Noimg

रेंगते हुए भोले के दरबार की ओर बढ़ा दिव्यांग कांवरिया, अटूट आस्था ने किया सभी को नतमस्तक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक कांवरियों की अपार भीड़ उमड़ती है। हर कोई अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने निकलता है। इसी श्रद्धालु समूह में कोलकाता से आए एक दिव्यांग कांवरिया रंजीत चटर्जी की आस्था ने सभी को भावुक कर दिया। पैरों से चलने में असमर्थ रंजीत चटर्जी अपनी हथेलियों और घुटनों के सहारे कांवर पथ पर कठिन और लंबी यात्रा तय कर रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य है — देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को गंगाजल चढ़ाना। उनका संकल्प और साहस हर किसी को नमन करने पर मजबूर कर रहा है। रंजीत ने कहा कि भले ही शरीर साथ न दे, लेकिन आस्था में कोई बाधा नहीं […]

Noimg

पीजी हॉस्टल बना ‘नागलोक’, हर दिन निकल रहा सांप, डर में जी रहीं छात्राएं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास में हर दिन सांप निकलने की घटनाओं ने छात्राओं की नींद उड़ा दी है। छात्रावास में रह रही छात्राएं दहशत में हैं और दिन-रात सतर्कता के साथ जीवन जीने को मजबूर हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की विश्वविद्यालय मंत्री विष्णुप्रिया ने बताया कि बीते कुछ दिनों से हॉस्टल के अलग-अलग हिस्सों, खासकर वॉशरूम में सांप निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज भी एक सांप निकला, जिससे छात्राओं में डर का माहौल और गहरा गया। विष्णुप्रिया ने बताया कि छात्रावास की इन समस्याओं को लेकर पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि बाढ़ और जलजमाव के […]