Month: July 2025

Noimg

कांवड़ में गंगाजल के साथ अपने बच्चे को बैठाकर निकला भक्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सावन का पवित्र महीना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कांवड़ पथ पर आस्था की कई अनोखी झलकियां देखने को मिल रही हैं। ऐसी ही एक दृश्य सामने आया है कोलकाता से आए कांवड़िया रंजीत का, जिन्होंने अपनी कांवड़ में एक तरफ गंगाजल और दूसरी तरफ अपने छोटे बच्चे को बैठाकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की है। रंजीत ने बताया कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ से संतान की मन्नत मांगी थी और संतान प्राप्ति के बाद अब वचन निभाने निकले हैं। वे मानते हैं कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ धार्मिक […]

Noimg

कटाव पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की लड़ाई में अनशनकारी आशीष मंडल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के मासाडू गांव में गंगा कटाव से प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में बीते पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आशीष मंडल की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। आंदोलन को उन्होंने ‘जितिया अनशन’ नाम दिया था और पूरी निष्ठा के साथ भूख हड़ताल जारी रखी थी। तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। आशीष मंडल गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल मंडल के पुत्र हैं। वे कटाव प्रभावितों को उचित मुआवजा […]

Noimg

अजगैबीनाथ धाम में पहली सोमवारी पर लाखों डाक कांवरियों ने लगाई गंगा में डुबकी, रवाना हुए देवघर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेले की पहली सोमवारी को लेकर रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों डाक कांवरियों ने आस्था की डुबकी लगाकर गंगाजल भरा और ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि डाक बम श्रद्धालु 105 किलोमीटर की दूरी 24 घंटे में पैदल तय करते हैं और देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल, महिला पुलिस और सैफ के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कांवरियों को कोई […]

Noimg

मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद स्थापना सप्ताह का शुभारंभ, संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई द्वारा मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रवासी कार्यकर्ता एवं राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख (दक्षिण बिहार) हैप्पी आनंद, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज, शिक्षिका प्रो. सुनीति, कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा एवं कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रथम दिन महाविद्यालय की छात्राओं के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा ने किया। संगोष्ठी का विषय “परिवेश” रहा, जिस पर […]

Noimg

नवगछिया के रसलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पति पत्नी घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में रसलपुर निवासी नसरुद्दीन व उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नसरुद्दीन ने अस्पताल में बताया कि उनके साथ यह मारपीट पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित जमीन को लेकर उनके ससुर, साला और साली ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। नसरुद्दीन, मोहम्मद अस्मिल के पुत्र हैं और उनकी पत्नी हसीना खातून हैं। यह पारिवारिक झगड़ा जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था, जो शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। पीड़ितों के अनुसार, जमीन को लेकर […]

Noimg

नवगछिया के सौरभ कुमार ने ITICAT 2025 में पाई सफलता, कहा– इलेक्ट्रिशियन बनकर समाज की सेवा करना चाहता हूँ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीपुर वैसी गांव के रहने वाले अमित कुमार के पुत्र सौरभ कुमार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT-2025) में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा जारी जिला स्तर की रैंकिंग में सौरभ कुमार ने भागलपुर जिले की एससी श्रेणी में 262वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि अनारक्षित श्रेणी में उनकी रैंक 1587 है। सौरभ कुमार, अमित कुमार और मोनी कुमारी के पुत्र हैं। वे नवगछिया अनुमंडल के जहांगीपुर गांव के निवासी हैं और वर्ष 2010 में जन्मे सौरभ अभी बहुत कम उम्र में ही तकनीकी शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरव्यापारDESK20250

स्व. सुधा देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजन नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवगछिया स्टेशन रोड निवासी डॉ. पंकज कुमार साह द्वारा उनकी पत्नी स्वर्गीय सुधा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सुधा देवी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस मौके पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ रेलवे प्रशासन के कर्मचारी व शोकाकुल परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। भोजन वितरण में खिचड़ी और पापड़ की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही जरूरतमंद […]

Noimg

19 जुलाई को बिहपुर आएंगे महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, बहुजन चेतना केन्द्र में जनसभा को करेंगे संबोधित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । महात्मा गांधी के प्रपौत्र और प्रसिद्ध समाजसेवी तुषार गांधी 19 जुलाई को बिहपुर के बहुजन चेतना केन्द्र में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उनके स्वागत एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को बहुजन चेतना केन्द्र, बिहपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय के नेता गौतम कुमार प्रीतम ने की तथा संचालन रवीन्द्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तुषार गांधी के आगमन पर होने वाले स्वागत सह जनसभा कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा। इसके लिए 11 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें गौतम कुमार प्रीतम को संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में तय किया […]

Noimg

रामलीला महोत्सव में मंचित हुआ कुंभकर्ण, मेघनाद और अहीरावण वध का प्रसंग, संवादों और युद्ध दृश्य ने बांधा समां ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया नगर के घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के आठवें दिन शनिवार की रात भव्य आयोजन के बीच कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और अहीरावण वध जैसे मार्मिक व युद्ध से भरे प्रसंगों का मंचन किया गया। जय मां भवानी श्री रामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से दर्शकों को रामायण काल की घटनाओं से साक्षात करा दिया। इस रामलीला महोत्सव का आयोजन दिनांक 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक हर रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रोज़ाना दर्शक के रूप में शामिल हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता […]