Month: July 2025

Noimg

फोटोग्राफी को रोजगार से जोड़ें: जिलाधिकारी ने भागलपुर में फोटो वर्कशॉप का किया उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा रेशम भवन में आयोजित फोटो वर्कशॉप का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी एक कला है और इसमें दक्षता प्राप्त कर युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा फोटोग्राफर जानता है कि किसी भी दृश्य को किस एंगल से कैद करना है। उन्होंने संगठन से आग्रह किया कि वह नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों को प्रशिक्षित करने की दिशा में कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं — जैसे सुल्तानगंज का विश्व प्रसिद्ध मेला, विक्रमशिला महाविहार, डॉल्फिन क्षेत्र आदि। इन स्थलों को प्रमोट […]

Noimg

मारवाड़ी कॉलेज में NEP सूची को लेकर छात्रों का हंगामा, जदयू छात्र इकाई ने किया घेराव ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में उस समय छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा जब दर्जनों विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण “NEP (Not Eligible for Promotion)” की सूची में डाल दिया गया। इससे न केवल छात्रों का एक वर्ष खराब होने की आशंका बन गई है, बल्कि कई ऐसे छात्र-छात्राओं को भी ‘Absent’ घोषित कर दिया गया है, जिन्होंने समय पर असाइनमेंट और आवश्यक दस्तावेज कॉलेज में जमा किए थे। इस गंभीर त्रुटि के विरोध में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में छात्र जदयू के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कॉलेज का घेराव किया। इस आंदोलन का नेतृत्व विश्वविद्यालय छात्र जदयू के अध्यक्ष मो. एहसानुल रज़ा डेविड और जिला अध्यक्ष गोलू मंडल ने किया। प्रदर्शन के […]

Noimg

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चैन लूट, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधियों के चेहरे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहर के सबसे शांत और प्रतिष्ठित इलाकों में गिने जाने वाले ज्योति विहार कॉलोनी, आइडियल कोचिंग रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से हथियारबंद अपराधियों ने सोने की चेन लूट ली। बाइक सवार तीन अपराधी महिला को डरा-धमकाकर उनके गले से चेन झपट कर फरार हो गए। यह घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है, जब महिला रोज़ की तरह टहलने के लिए निकली थीं। तभी तेज़ रफ्तार में एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए। उनमें से एक ने हथियार दिखाकर महिला को डराया, जबकि दूसरे ने झपट्टा मारते हुए गले से चेन छीन ली। शोर मचाने से पहले ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। पूरी […]

Noimg

चार फीट ज़मीन के लिए सगे भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल मां की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। महज चार फीट जमीन को लेकर झारखंड के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित रखलिया डीह गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सगे भाई द्वारा कुल्हाड़ी से किए गए हमले में एक 60 वर्षीय महिला अरुणा देवी की इलाज के दौरान भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मामले को लेकर मृतका के पुत्र रमाकांत शर्मा ने बताया कि वह बाहर काम करता है। जब वह घर लौट रहा था, तब रास्ते में अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान उसका छोटा भाई अपने हिस्से की जमीन पर बाउंड्री बना रहा था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। रमाकांत ने आरोप लगाया कि चाचा जगतनारायण शर्मा और चचेरे भाइयों ने […]

Noimg

तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने मनाया 66वां स्थापना दिवस, गौरवपूर्ण इतिहास को किया नमन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 66वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) रामश्री पुर्वे, छात्र-कल्याण अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी तिलका माँझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कुलपति ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद कुलगीत का वाचन हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शिक्षा के प्रति समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों का चित्रण किया गया। समारोह में दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ विश्वविद्यालय के 66 वर्षों की उपलब्धियों को नमन किया गया। स्वागत गान ने उपस्थित जनसमूह को […]

Noimg

सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान आपदा मित्र और कांवरिया गंगा में डूबे, शव की खोजबीन नहीं होने पर सड़क जाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे घाट और कमरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो लोग डूब गए। एक ओर नमामि गंगे घाट पर आपदा मित्र अभय राज गंगा में डूब गए, वहीं दूसरी ओर कमरगंज घाट पर कांवरिया गोविंद गुप्ता डूब गए। दोनों की खोजबीन में लापरवाही बरते जाने से आक्रोशित कांवरियों ने सड़क जाम कर दिया और तत्काल शव की तलाश शुरू करने की मांग की। डूबे आपदा मित्र अभय राज के छोटे भाई नीरभय कुमार ने बताया कि उनके भाई की उम्र 23 वर्ष थी और वे नगर परिषद सुल्तानगंज के शाहाबाद वार्ड संख्या 24 के निवासी थे। उन्हें अंचल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा नमामि गंगे घाट पर आपदा मित्र के रूप में […]

Noimg

पतरघट अंचलाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भागलपुर। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सहरसा जिले के पतरघट अंचल कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी राकेश कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि परिवादी कैलाश यादव को अपनी बहन द्रोपदी देवी की 61.98 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज करवाना था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और पतरघट के अंचलाधिकारी राकेश कुमार से संपर्क किया। अंचलाधिकारी ने दाखिल-खारिज के एवज में 20,000 रुपये की मांग की और उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार से संपर्क करने को कहा। जब परिवादी ने राहुल कुमार से संपर्क किया तो उसने […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025: गणना प्रपत्र संग्रहण में तेजी लाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदान केंद्र, प्रखंड एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संग्रहीत किए जा रहे गणना प्रपत्रों के कार्य में तेजी लाने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तर पर हो रहे प्रपत्र संग्रहण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विहित प्रपत्र में प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं अपलोडिंग की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत […]

Noimg

थाना बिहपुर स्टेशन के विकास की दिशा में बड़ा कदम, रेलवे ने दी स्वीकृति ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह ने पत्रांक ईसीआर/एडीएम/पीजी/एमपीएमएलए/67/2025 के माध्यम से बिहपुर विधायक इं. शैलेन्द्र को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि थाना बिहपुर स्टेशन के उन्नयन, विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु अमृत भारत योजना में शामिल करने के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के बिंदुओं पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि दिनांक 13 जून को विधायक ने महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपा था। इसमें बिहपुर को अमृत भारत योजना में शामिल करने, इनवर्ड एवं आउटवर्ड माल सेवा को पुनः शुरू करने, रैक प्वाइंट की स्थापना, रेलवे की 750 एकड़ से अधिक खाली भूमि का उपयोग ग्रुप डी प्रशिक्षण केंद्र, रेलकर्मियों के बच्चों के लिए खेल स्टेडियम तथा उच्च गुणवत्ता वाले […]