Month: July 2025

Noimg

नवगछिया नगर परिषद के वृद्धजनों ने पेंशन राशि मिलने पर जताई खुशी ||GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के खातों में प्रतिमाह 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि भेजी गई। इस अवसर पर नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में पेंशनधारियों ने खुशी जाहिर की और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। लाभुकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस योजना को गरीबों और बुजुर्गों के लिए संबल बताया। इस मौके पर वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी द्वारा सभी उपस्थित वृद्धजनों का सम्मान किया गया। पेंशन मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने कहा कि […]

Noimg

सैदपुर संकुल में प्रखंड स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर संकुल में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने किया । मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित भी किया । मौके पर गोपालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार उपस्थित थे । यह आयोजन संकुल संचालक पंकज कुमार के संरक्षण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरासी के प्रधानाध्यापक रूपेश सिंह को सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाया। विशेष रूप से उन्होंने प्रखंड लेखापाल मुरारी मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर छोटू रजक और मध्याह्न भोजन बीआरपी रंजीत मालाकार के प्रति आभार जताया, […]

Noimg

श्रावणी मेला 2025 को लेकर बाबा ब्रजलेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। श्रावणी मेला 2025 के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया द्वारा झंडापुर थाना अंतर्गत ग्राम मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आगमन-प्रस्थान व्यवस्था एवं पूजा-पाठ की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर अंचल अधिकारी बिहपुर, थानाध्यक्ष बिहपुर, प्रभारी थानाध्यक्ष झंडापुर, पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में एसडीपीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, वाहन पार्किंग, आपातकालीन सेवाएं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने […]

Noimg

रंगदारी मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक पहले ही जा चुका है जेल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । रंगदारी मांगने और मारपीट के एक मामले में बिहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभियुक्त को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मई 2025 को एक महिला ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि वह अपने पति के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थी। लौटते समय लत्तीपुर के पास हिटलर कुमार और दो अन्य लोगों ने उनकी टोटो रोक ली और उनके पति से रंगदारी के रूप में पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई। इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या […]

Noimg

तेतरी आम बगीचा हत्या कांड का खुलासा, दो अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को भी पकड़ा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में 07 जुलाई 2025 की रात करीब 8 बजे बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित आम के बगीचे में सारजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के पिता सुभाष राय के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 214/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। घटना के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूत्रों के आधार पर महज कुछ ही घंटों में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक […]

Noimg

जहांगीरपुर बैसी में संपत्ति विवाद को लेकर वृद्ध की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक वृद्ध की दबिया से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना 10 जुलाई 2025 को सुबह करीब 7 बजे रंगरा थाना को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की टीम और नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक की पहचान कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की पुत्री द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 155/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर नवगछिया पुलिस ने जारी की यातायात मार्गों की नई व्यवस्था, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में विशेष यातायात योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही अलग-अलग वर्ग के वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। नवगछिया जीरोमाइल से विक्रमशिला सेतु तथा सेतु के रास्ते नवगछिया आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जयमंगल टोला मोड़ के पश्चिम दिशा में जाने वाले रास्ते के दाएं-बाएं हिस्से तथा जहान्वी […]

Noimg

रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और श्रीराम विलाप का भावपूर्ण मंचन, दर्शक भावविभोर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार की रात लक्ष्मण शक्ति और श्रीराम विलाप की लीला का भव्य मंचन किया गया। यह आयोजन 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को मंचित लीला में दर्शाया गया कि कैसे भगवान श्रीराम, सुग्रीव और जामवंत के साथ मंत्रणा कर वानर सेना को लंका पर चढ़ाई का आदेश देते हैं। रावण के दूतों द्वारा यह समाचार मिलने पर कि वानर सेना लंका के द्वार तक पहुंच चुकी है, रावण […]

Noimg

153 मत से रीता देवी नें जीता तेतरी पंचायत समिति उप चुनाव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के तेतरी पंचायत समिति उपचुनाव में रीता देवी की जीत, समर्थकों ने मनाया विजय उत्सव नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत समिति उपचुनाव में रीता देवी, पत्नी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो ने शानदार जीत दर्ज की। जैसे ही नवगछिया प्रखंड कार्यालय स्थित मतगणना केंद्र से उनकी जीत की घोषणा हुई, वहां मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। झूमते हुए लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाए, ढोल-नगाड़े बजाए और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। रीता देवी जब मतगणना केंद्र से बाहर निकलीं, तो उनके पति संजीव कुमार सिंह के साथ उन्हें माला पहनाकर, अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रीता देवी ने पति संग तेतरी पंचायत के विभिन्न मंदिरों में जाकर माता ठेका […]