Month: July 2025

Noimg

नवाचार और एग्री-टेक सहयोग का संगम: बीएयू एआरसी 2025 का भव्य समापन सबौर में संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर :बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने एक बार फिर नवाचार, शोध और कृषि-उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को सिद्ध करते हुए बिहार एग्रीकल्चरल रिसर्च चैलेंज (BAU ARC 2025) के फाइनल चरण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर के विश्वविद्यालयों से चयनित युवाओं ने अपनी शोधपरिकल्पनाएं प्रस्तुत कीं, जिनमें कृषि क्षेत्र को नवीन दिशा देने की क्षमता है। राज्य भर से प्राप्त प्रस्तावों में से ग्यारह छात्र शोधकर्ताओं का चयन किया गया, जिन्होंने विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित समिति के समक्ष अपनी अभिनव परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इन शोध विषयों में प्रमुख रूप से शामिल थे: कृषि आपूर्ति श्रृंखला में ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग, जलवायु लचीली फसल किस्मों के लिए स्पीड ब्रीडिंग, अल्प-प्रयुक्त एवं देशज सब्जियों का […]

Noimg

डीएम और एसएसपी ने किया सूचना केंद्र का उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अंतर्गत नमामि गंगे घाट पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर जिला अधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बिछड़े हुए साथी, उनके परिवार के सदस्य को मिलने का काम सूचना केंद्र करती है। भागलपुर जिले के अंतर्गत पांच सूचना केंद्र बनाया गया है, जिनमें नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, कृष्णगढ़, प्रखंड कार्यालय परिसर सुल्तानगंज और धांधी बेलारी अवस्थित सूचना केंद्र शामिल हैं। इन सूचना केंद्र पर खोए हुए व्यक्ति अपने साथी का नाम, पता देते हैं यह सूचना […]

Noimg

रोटरी विक्रमशिला और विक्रमशिला पिंक क्लब का स्थापना समारोह संपन्न, नए अध्यक्षों ने संभाली कमान  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। रोटरी विक्रमशिला और विक्रमशिला पिंक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन मृदुला घोष की गणेश वंदना से हुआ। समारोह में चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण सिंह, उप जिलापाल रोटेरियन राम बिनोद सिंह, डॉ. वर्षा सिन्हा और डॉ. प्रसून कुमार का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा देकर किया गया। वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष विजय आनंद और बबीता साह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत उन्होंने औपचारिक रूप से वर्ष 2025-26 के लिए विक्रमशिला क्लब के नए अध्यक्ष रोटेरियन सानी और विक्रमशिला पिंक की अध्यक्ष रोटेरियन सुधा पांडे को रोटरी कॉलर पहनाकर पदभार सौंप दिया। […]

Noimg

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, मधुसूदनपुर में हथियार और लूटी रकम के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार और लूटी गई नकदी सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोलाहट्ट गांव स्थित बिहियार में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बताया गया कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक और नगर-2 के उप पुलिस अधीक्षक शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में लालजी कुमार, सन्नी कुमार और मनोज यादव उर्फ सिटी […]

Noimg

पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए 1127 करोड़ रुपये भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए एक करोड़ 11 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 1127.27 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की है। यह योजना मुख्यमंत्री की उस सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत वे समाज के बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग एवं वंचित वर्गों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में भागलपुर जिले के टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री व भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार […]

Noimg

तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और बाइक में आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भगवान पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक खगड़िया से नवगछिया की ओर बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक जैसे ही भगवान पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना […]

Noimg

उप मुख्यमंत्री के हाथों हुआ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव, सुलतानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती विधायक ललन कुमार, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, जिला परिषद भागलपुर के सदस्य मिथुन यादव, नगर परिषद सुलतानगंज के सभापति राजेश कुमार गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। […]

Noimg

सावन के पहले दिन सुल्तानगंज में गूंजा बोल बम, 105 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए हजारों कांवरिया ||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। सावन महीने की पहली सुबह सुल्तानगंज आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। उत्तरवाहिनी गंगा तट से हजारों की संख्या में कांवरिए गंगाजल लेकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए 105 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर रवाना हुए। गंगा घाट से जल भरते ही पूरे वातावरण में हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालु कांवर अपने कंधों पर उठाकर शिवभक्ति में लीन हो गए। यह यात्रा दिन-रात लगातार पैदल चलकर पूरी की जाती है। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा चाहे जितनी कठिन हो, लेकिन भोलेनाथ पर अटूट आस्था और विश्वास ही उन्हें हर थकावट, परेशानी […]

Noimg

गुरु पूर्णिमा पर नवगछिया साईंनाथ दरबार में भक्ति, सत्संग और महाप्रसाद का भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार, नवगछिया में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से ओतप्रोत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु की महिमा का स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु चरण पादुका पूजन से हुई, जिसके बाद सत्संग और भजन संध्या का आयोजन हुआ। प्रवचनकर्ता लड्डू बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही अज्ञान का नाश होता है और ईश्वर के साक्षात्कार की राह प्रशस्त होती है। सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि गुरु वही होते […]