Month: July 2025

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना अंतर्गत पुलिस को बुधवार की रात गश्ती के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर रोहित कुमार (पिता- विनोद सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद दूसरा अभियुक्त राजकिशोर सिंह (पिता- स्व. सुरेश सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) को भी मौके से हिरासत में लिया गया। इस संबंध में रंगरा […]

Noimg

विधायक निधि से करीब सात लाख रूपये की लागत से यात्री शेड का विधायक ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित शक्ति स्थल के नाम से चर्चित सती माता मंदिर के समीप यात्री शेड का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार व संचालन कुणाल कुमार ने किया। विधायक ने बताया की मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद के तहत विधायक निधि के करीब सात लाख रूपये की लागत से यह यात्री शेड बना है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी भी उपस्थित थे। विधायक ने नवनिर्मित इस यात्री शेड का और विकास करने की बात कही। विधायक ने कहा कि विरोधी को तुष्टीकरण मुबारक, मेरा ध्येय बिहपुर […]

Noimg

नवगछिया में रामलीला महोत्सव का छठा दिन, भावविभोर हुए श्रद्धालु ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

शबरी-राम मिलन से लेकर बाली मोक्ष तक के प्रसंगों का हुआ सजीव मंचन नवगछिया। नवगछिया के बाजार स्थित घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जय मां भवानी श्री रामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। इस महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया जा रहा है। गुरुवार को रामलीला के छठे दिन मंचन की शुरुआत भगवान श्रीराम और भक्तिन शबरी के मिलन प्रसंग से हुई। दर्शकों ने देखा कि कैसे वर्षों से प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा कर रही शबरी, जंगल में अपनी कुटिया में राम और लक्ष्मण का […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कदवा थाना क्षेत्र से 214.825 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहार में पूर्ण मद्यनिषेध कानून के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध नवगछिया पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर गुरुवार को कदवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना की टीम ने थाना चौक मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक टेंपो (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 जीए 9229) की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 214.825 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में वाहन चालक मो. चाँद, पिता मंजूर, निवासी वार्ड संख्या 13, भदेर, थाना कहलगांव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कई अन्य नंबर प्लेट और […]

हिसाब के नाम पर बुलाकर ज्वेलरी दुकानदार के साथ मारपीट और लूट, ट्रक के सामने फेंका, केस दर्ज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

भागलपुर। जीरोमाइल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीतलाब में बीते 2 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे एक ज्वेलरी दुकानदार को हिसाब के नाम पर बुलाकर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित दुकानदार भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी पवन कुमार, पिता विजय पोद्दार ने इस संबंध में जीरोमाइल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पवन कुमार ने अपने फर्द बयान में बताया कि उन्हें नयावास गनौल निवासी गौतम शर्मा (पिता स्वर्गीय अनिल शर्मा) और रानीतलाब निवासी अनिल शर्मा (पिता धनेश्वर शर्मा) ने हिसाब करने के बहाने रानीतलाब बुलाया था। वहां पहुंचने पर दोनों ने पहले कोका कोला में शराब मिलाकर पिलाने की कोशिश की। जब पवन ने शराब पीने से इनकार कर दिया, तो दोनों […]

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 को लेकर की जा रही तैयारियों का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नमामि गंगे घाट पर बैरिकेटिंग, साफ-सफाई, रंग-रोगन और मंच निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। जल संसाधन विभाग के अभियंता ने जानकारी दी कि बैरिकेटिंग कार्य जाली सहित पूर्ण कर लिया गया है। चौकियों की नंबरिंग की स्थिति के संबंध में अंचलाधिकारी से फीडबैक लिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चौकी व्यवस्था आज रात से हर हाल में लागू कर दी जाए। उन्होंने कल होने वाले उद्घाटन समारोह के मंच निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया […]

Noimg

बोले विधायक अजीत शर्मा – वोट को बर्बाद करने की साजिश और कुछ नहीं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार में चल रही वोटर वेरिफिकेशन (मतदाता सत्यापन) प्रक्रिया को रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फिलहाल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे SIR (विशेष सारगर्भित पुनरीक्षण) की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि मतदाता सत्यापन के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र माना जाना चाहिए। हालांकि यह चुनाव आयोग के विवेक पर निर्भर करेगा कि वह किन दस्तावेजों को मान्यता देता है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि चुनाव आयोग किसी दस्तावेज को सत्यापन प्रक्रिया से बाहर रखता है, तो उसे न्याय के हित में […]

Noimg

बिहार बंद को मंत्री श्रवण कुमार ने बताया ‘लठबंधन’, कहा – जनता को किया गया गुमराह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बंद को ‘महागठबंधन’ नहीं बल्कि ‘लठबंधन’ करार देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि यह बंद “जिसकी लाठी उसकी भैंस” वाली कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि एक राजद विधायक भैंस लेकर सड़क पर उतर आया और कई कार्यकर्ता लाठी लेकर प्रदर्शन करने लगे। यह सब कुछ जनता को भ्रमित करने और अराजकता फैलाने का प्रयास था। श्रवण कुमार ने पप्पू यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पप्पू यादव को राहुल गांधी के काफिले में घुसने से रोका गया, उन्हें […]

राज्य कैडेट व सब-जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 19 जुलाई को मोतिहारी में ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में एवं पूर्वी चंपारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के सहयोग से पांचवीं बिहार राज्य कैडेट व सब-जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 19 जुलाई को मोतिहारी के खेल भवन में किया जाएगा। इसकी जानकारी बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी देखरेख पूर्वी चंपारण ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, जिला सचिव अरुण कुमार सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर रमेश कुमार उर्फ भोलाजी, टेक्निकल डायरेक्टर दीपक सिंह कश्यप, देवदत्त कुमार, मनोज यादव, गौतम कुमार, नागमणि चौधरी, पंकज साहनी और रवि गुप्ता कर रहे […]

Noimg

एनएसएस की 75वीं वर्षगांठ पर मारवाड़ी कॉलेज में सेमिनार, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण पर हुआ विचार-विमर्श ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्वे द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बुके प्रदान कर किया गया। यह सेमिनार भारत सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (National Sample Survey) विषय पर केंद्रित था। कार्यक्रम कॉलेज परिसर के महिला विंग में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सर्वेक्षण प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा देश की विकास योजनाओं में इसके योगदान के प्रति जागरूक करना था। कॉलेज के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन […]