Month: July 2025

Noimg

सिख माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जे का आरोप, जनसुराज पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कटिहार स्थित सिख माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। जनसुराज पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर इस कॉलेज पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाए रखने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के निर्देश पर भागलपुर में पार्टी के जिला प्रवक्ता बाबुल विवेक ने प्रेस वार्ता कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज मेडिकल शिक्षा के लिए बना था, लेकिन इसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लंबे समय से दबा कर रखा गया है। बाबुल विवेक ने कहा कि यह अवैध कब्जा राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल से चला आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते […]

Noimg

‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा सुल्तानगंज, हजारों कांवरिए गंगाजल लेकर रवाना हुए बैद्यनाथ धाम ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। श्रावण मास में आस्था और भक्ति का संगम बन चुका सुल्तानगंज का इलाका इन दिनों केसरिया रंग में रंगा हुआ है। भागलपुर, बांका, मुंगेर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और असम समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कंधे पर कांवर में गंगाजल भरते हैं और 105 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो जाते हैं। सुल्तानगंज का ‘नमामि गंगे घाट’ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां लोग घंटों लाइन में लगकर पूरे जोश और भक्ति के साथ गंगाजल भर रहे हैं। […]

Noimg

अधिवक्ता के बंद घर में लाखों की चोरी, क्षेत्र में दहशत का माहौल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव में स्थित अधिवक्ता नितेश निखिल के बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित अधिवक्ता निखिल कुमार, पिता शंकर प्रसाद गुप्ता, ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नितेश निखिल ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से घरेलू खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नगदी और कीमती आभूषण सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली गई है। चोरी गई वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही […]

Noimg

गुरु पूर्णिमा पर लाखों कांवरियों ने अजगैबीनाथ धाम में लगाई डुबकी, बोल बम के नारों के साथ रवाना हुए देवघर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। असाढ़ मास के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में लाखों कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए 105 किलोमीटर की यात्रा पर बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान के समान माना गया है और मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन बाबा भोलेनाथ के मार्गदर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी श्रद्धा के साथ बिहार, झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम पहुंचे और उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल […]

Noimg

बायपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटा पुल के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक राजू ने बताया कि वह बाइक चला रहा था और उसके पीछे उसका दोस्त बैठा था। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी ने तेज़ी से ओवरटेक किया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। DESK2025

Noimg

सांसद राजेश वर्मा का खोया कुत्ता दो दिन बाद मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर-खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा का दो दिन पूर्व लापता हुआ कुत्ता आखिरकार पुलिस की तत्परता से बरामद कर लिया गया। मामला इशाकचक थाना क्षेत्र का है, जहां मोहल्ले में एक विदेशी नस्ल के कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जानकारी के अनुसार, सांसद राजेश वर्मा का पालतू कुत्ता उनके खरमनचक स्थित आवास से अचानक निकल कर कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुत्ते का कुछ पता नहीं चला। अंततः सांसद ने स्थानीय पुलिस से सहायता मांगी। दो दिन बाद इशाकचक थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ले में एक अज्ञात विदेशी कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया […]

Noimg

मथुरापुर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा विकास पर हुई चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

कहलगांव प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मथुरापुर महाविद्यालय को शैक्षणिक रूप से और अधिक विकसित करने की दिशा में प्रयास करना था। कार्यक्रम के दौरान पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और हर संभव सहयोग प्रदान करने को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर एक बैठक आयोजित कर महाविद्यालय की आधारभूत संरचना और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामबिलास पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, जिला पार्षद जानार्दन आजाद, अशोक राम, रमेश प्रसाद रमन, संजय मंडल, अवधेश पोद्दार, गोपाल सिन्हा, पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज साह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निरंजन प्रसाद […]

Noimg

श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन 11 जुलाई शुक्रवार को ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन 11 जुलाई को अपराह्न 1 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह के कर-कमलों से किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। इस उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय शरावगी करेंगे। मौके पर कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के प्रभारी मंत्री व श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज […]

Noimg

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि को लेकर 11 जुलाई को होगा भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम, 1830 स्थानों पर होंगे आयोजन भागलपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत बढ़ी हुई राशि के वितरण को लेकर शुक्रवार, 11 जुलाई को जिला भर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि पहली बार नई दर से पेंशन की राशि का अंतरण किया जाना है, जिसके तहत जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं सभी राजस्व ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किया […]

भाई और भतीजे ने दबिया से काटकर वृद्ध की कर दी हत्या,नवगछिया के इस गाँव में घटी घटना – GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। महज 17 धूर बसोबास जमीन के बंटवारे को लेकर यह खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें भाई और भतीजे ने मिलकर वृद्ध की दबिया से काटकर जान ले ली। मृतक की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय कमलेश्वरी यादव के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय वीरो यादव के पुत्र थे। मृतक के पुत्र हरीस कुमार ने बताया कि उनके परिवार और उनके चाचा अंबिका यादव के बीच काफी वर्षों से 17 धूर बसोबास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस जमीन पर दो मंजिला मकान बना हुआ है, जिसमें दोनों परिवार साथ रहते थे। […]