Month: July 2025

Noimg

खड़ी स्कॉर्पियो में टेंपो ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बुधवार को नवगछिया बस स्टैंड के पास एसपी कोठी के सामने एक खड़ी स्कॉर्पियो में पीछे से आ रही सीएनजी टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएनजी टेंपो जैसे ही एसपी कोठी के सामने पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया और सीधे सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में पीछे से जाकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से टेंपो में आगे की सीट पर बैठी महिला गिर पड़ी और बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान किरन देवी के रूप में हुई है, जो तेतरी, जीरोमाइल, नवगछिया निवासी कनिक मलिक की पत्नी हैं। उन्हें तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में […]

Noimg

राम वनगमन, सूर्पणखा नखछेदन और सीता हरण की लीला का हुआ मंचन ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया की श्रीरामलीला में हुआ सूर्पणखा नखछेदन और सीता हरण का जीवंत मंचन, दर्शक हुए भावविभोर नवगछिया। नगर के घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के पांचवे दिन बुधवार को राम वनगमन, सूर्पणखा नखछेदन और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। उत्तर प्रदेश के काशी वाराणसी विंध्याचल धाम से आए जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यह दृश्य दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक और रोचक रहा। रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत रूप में देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लीला की शुरुआत श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनगमन से होती है। तीनों भाई-बहन पंचवटी में निवास कर रहे होते हैं, तभी रावण की बहन सूर्पणखा वहां पहुंचती है। सूर्पणखा, श्रीराम पर मोहित […]

Noimg

अभाविप का 77वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, नवगछिया जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया नगर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में झंडोत्तोलन, संगोष्ठी, वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवगछिया नगर में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय कोचिंग परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इसके उपरांत संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह ने अभाविप के जीवनकाल पर विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज और एसएफडी प्रांत सह संयोजक कुसुम कुमारी ने भी अपने विचार साझा किए। इसी क्रम में गोपालपुर नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण सह संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में […]

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत,नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के इस गाँव का मामला – GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

रंगरा के मुरली गांव में 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बुधवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास एक 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनेश सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरती कुमारी के चार बच्चे जिनमें दो लड़का व दो लड़की हैं । वहीं घटना की सूचना मृतका के कटिहार स्थित मायके को दे दी गई है, जहां से परिजन मुरली […]

Noimg

रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर ECREU का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नैतिक समर्थन में आयोजित हुआ पैदल मार्च ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU) से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में नैतिक रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य देशभर के श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को उजागर करना है। इस अवसर पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर यूनियन की थाना शाखा के पदाधिकारी—सचिव शशिकांत प्रसाद मंडल, अध्यक्ष विभाष कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, संयुक्त सचिव तेजपाल तेजा सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने जनसभा कर अपनी आवाज बुलंद की और बाद में एक पैदल मार्च भी निकाला। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने इस हड़ताल […]

Noimg

मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन का बिहार बंद और चक्का जाम, कहा – वोटबंदी की साजिश बर्दाश्त नहीं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया, भागलपुर। केंद्र सरकार के निर्देश पर चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के विरोध में बुधवार को इंडिया गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान करते हुए नवगछिया में सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराज चौक, मक्खातकिया चौक होते हुए हड़िया पट्टी, गौशाला रोड आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया और अंत में एनएच-31 पर चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान झंडे-बैनर से लैस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा की […]

Noimg

श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों का निरीक्षण, डीडीसी और सिटी एसपी ने दिए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। श्रावणी मेला 2025 को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सुल्तानगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख घाटों और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रावणी मेला इस वर्ष 11 जुलाई से प्रारंभ होकर एक माह तक चलेगा, जिसमें लाखों कांवरियों के आने की संभावना है। डीडीसी और सिटी एसपी ने विशेष रूप से जहाज घाट और सीढ़ी घाट का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों जैसे पेयजल, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पब्लिक टॉयलेट और मोबाइल टॉयलेट की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रतिवेदन समय पर संकलित किए जाएं: जिलाधिकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदान केंद्र, प्रखंड स्तर तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संग्रहीत किए जा रहे गणना प्रपत्रों की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र संग्रहण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी निलेश कुमार को निर्देशित किया कि वे प्रतिवेदन तैयार कर यह स्पष्ट करें कि किस स्थान पर क्या कमी है, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी गणना प्रपत्रों के प्रतिवेदन समय पर संकलित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया सुचारु […]

Noimg

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर सांसद, विधायक, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी दी कि राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन पर विचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान […]

Noimg

बीएयू, सबौर में मृदा मानचित्रण कार्यक्रम की पहली समीक्षा बैठक सम्पन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भूमि प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक पहल भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने कृषि नवाचार और संसाधन-आधारित भूमि प्रबंधन को सशक्त बनाने हेतु “1:10k स्केल पर राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण कार्यक्रम” की पहली समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह परियोजना भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मृदा एवं भूमि उपयोग सर्वेक्षण विभाग द्वारा वित्तपोषित है, जिसे देश के अग्रणी वैज्ञानिक संस्थानों में से एक बीएयू को क्रियान्वयन हेतु सौंपा गया है। बैठक का आयोजन बीएयू अनुसंधान निदेशालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता निदेशक अनुसंधान एवं परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की। परियोजना के अंतर्गत बिहार के सभी 38 जिलों में दो चरणों में विस्तृत मृदा मानचित्रण किया जाएगा। तीन वर्षों की […]