



भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदान केंद्र, प्रखंड स्तर तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संग्रहीत किए जा रहे गणना प्रपत्रों की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र संग्रहण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी निलेश कुमार को निर्देशित किया कि वे प्रतिवेदन तैयार कर यह स्पष्ट करें कि किस स्थान पर क्या कमी है, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी गणना प्रपत्रों के प्रतिवेदन समय पर संकलित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।














