Month: July 2025

Noimg

मजदूर संगठनों ने भागलपुर में किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज  ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। देशव्यापी आम हड़ताल के आह्वान पर मंगलवार को भागलपुर में विभिन्न मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों – ऐक्टू, एटक, सीटू, सेवा और इंटक से संबद्ध संगठनों द्वारा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर स्थानीय लेबर ऑफिस परिसर से सैकड़ों मजदूरों ने एक संयुक्त जुलूस निकाला, जो घंटाघर, बड़ी पोस्ट ऑफिस, कचहरी चौक और वकालतखाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सभी संगठनों के कार्यकर्ता लेबर ऑफिस परिसर में एकत्र हुए, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की और मजदूरों की हक […]

Noimg

भागलपुर में बिहार बंद का असर, इग्नू की परीक्षा बीच में रोकी गई, छात्रों में नाराजगी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को आयोजित बिहार बंद का असर भागलपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से देखा गया। बंद के दौरान मारवाड़ी कॉलेज में चल रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षा को बीच में ही रोक दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय से लगभग एक घंटे पहले ही उत्तरपुस्तिकाएं जब्त कर ली गईं और परीक्षा को अचानक समाप्त कर दिया गया। इस घटनाक्रम से परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश फैल गया। छात्रों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए नाराजगी जताई और कॉलेज प्रशासन से परीक्षा की पुनः तिथि निर्धारित करने की मांग की। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया […]

Noimg

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, प्रपत्र अपलोडिंग में तेजी लाने के निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदान केंद्र स्तर, प्रखंड स्तर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संग्रहीत किए जा रहे गणना प्रपत्र कार्य में गति लाने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर संग्रहित किए जा रहे गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ द्वारा संग्रहित सभी गणना प्रपत्रों को शीघ्रता से बीएलओ एप पर अपलोड किया जाए ताकि समय पर कार्य को निष्पादित किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया […]

Noimg

चुनाव आयोग के खिलाफ पीरपैंती में महागठबंधन का चक्का जाम, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

पीरपैंती। प्रखंड अंतर्गत शेरमारी चौक और प्यालापुर चौक पर महागठबंधन द्वारा मंगलवार को चुनाव आयोग के विरुद्ध शांतिपूर्ण चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर गरीब, असहाय और अशिक्षित लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ आवाज उठाना था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राज्य सरकार जानबूझकर मतदाता सूची की प्रक्रिया को जटिल बना रही है ताकि लोगों का ध्यान बुनियादी विकास के मुद्दों से भटकाया जा सके और मतदान एनडीए के पक्ष में सुनिश्चित किया जा सके। प्रदर्शन के दौरान बाजार की दुकानें शांतिपूर्वक बंद कराई गईं और चक्का जाम कर दो से तीन घंटे तक यातायात बाधित रखा गया। हालांकि, एंबुलेंस जैसी […]

Noimg

प्रताड़ना से तंग आकर 18 वर्षीय नवविवाहिता ने दे दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के रानुचक इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय नवविवाहिता आरती कुमारी ने अपनी ससुराल में जान दे दी। मृतका की पहचान मिर्जाचौकी, गांधीनगर निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी कुछ महीने पहले अभिषेक कुमार से शादी हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरती की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में छह लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य घरेलू सामान दिए थे, फिर भी ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। सास, ससुर, देवर और पति लगातार फ्रिज और पलंग की मांग कर रहे थे। इन मांगों को लेकर आरती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता […]

Noimg

10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, फाइव डे बैंकिंग और निजीकरण के विरोध में जताया विरोध ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लाई एवं ऑफिसर फेडरेशन की भागलपुर इकाई ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया। यह हड़ताल ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य से विरत रहते हुए विरोध जताया। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने फाइव डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, आईपीओ प्रस्ताव को वापस लेने और सेवा शर्तों में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन पर मांगों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस आंदोलन को सफल बनाने में बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष रामअवतार यादव और ऑफिसर फेडरेशन के अध्यक्ष तुलसी कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। […]

Noimg

बिहार बंद के समर्थन में महागठबंधन ने किया चक्का जाम, सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को महागठबंधन के सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बिहार बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से सड़क पर उतरकर सुलतानगंज प्रखंड में चक्का जाम किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद सुलतानगंज प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने किया। महागठबंधन के नेता प्रखंड मुख्यालय के समीप एकत्र हुए और भागलपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग संख्या 80 को पूरी तरह से जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण बड़ी संख्या में वाहन यातायात में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बाद में सभी कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण पर निकले […]

Noimg

ग्रामीण बैंकों में निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल, आईपीओ लाने के प्रस्ताव का विरोध ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लॉयज और ऑफिसर्स फेडरेशन तथा एम्प्लॉयज एसोसिएशन अरबिया भागलपुर के बैनर तले बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। इस हड़ताल के माध्यम से बैंक कर्मचारियों ने कई अहम मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत्त संरक्षक अनुज कुमार ने कहा कि ग्रामीण बैंकों में आईपीओ लाने का प्रस्ताव दरअसल निजीकरण की ओर पहला कदम है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे ग्रामीण बैंक की आत्मनिर्भरता और सामाजिक उद्देश्य के खिलाफ बताया। ऑफिसर्स फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव कुणाल कुमार ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों […]

Noimg

नवगछिया के शिक्षक खमेन्द्र कुमार को किया गया निलंबित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग द्वारा नवगछिया के शिक्षक खमेंद्र कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया के प्रतिवेदन पर निलंबित कर दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि खमेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक विद्यालय बोन्डवा (बीएलओ बुथ संख्या 107), नवगछिया के द्वारा विशेष ग़हन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत . मतदाताओं का सत्यापन हेतु मतदाता गणना प्रपत्र का उठान नहीं किया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया द्वारा 02 जुलाई 2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री कुमार के द्वारा सत्यापन का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाना, महत्वपूर्ण कार्य के प्रति शिथिलता बरतने, रुचि नहीं लेने एवं मोबाइल बंद रखने के आरोप में कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। DESK2025