Month: July 2025

Noimg

बिहार में बने खेल आयोग, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर तक पहुंच सकें – जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में खेल आयोग गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल आयोग का गठन न होने के कारण राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसरों की कमी झेलनी पड़ती है। जेम्स फाइटर ने कहा कि खेल आयोग के गठन से न केवल खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि उन्हें समुचित प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिहार खेल आयोग में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी, वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने […]

Noimg

जहांगीरपुर बैसी में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी में मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, भाला और तलवार से अपनी-अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। रंगरा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया और पूरे कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई। स्थानीय समाजसेवी शहाबुद्दीन राज ने बताया कि इस सफल आयोजन में सभी गोल के खलीफा, लाइसेंसी खलीफा अब्दुल गफ्फार, नियाज़ अख्तर और मुखिया प्रतिनिधि अताबुल हक का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी ग्रामीणों […]

Noimg

साइकिल सवार को बचाने में पल्सर सवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, भाई-बहन सहित पांच चार घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर के पास एनएच 31 पर मंगलवार की संध्या को एक बाइक दुर्घटना में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी रंगड़ा के सधुवा से चौसा जा रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब पल्सर बाइक सवार ने सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। घायलों में चार वर्षीय लक्षिका पाल और दो वर्षीय रियांश पाल शामिल हैं। उनके मामा विवेक कुमार और मां मंजू कुमारी (उम्र 30 वर्ष) भी घायल हुए हैं। बाइक चला रहे कार्तिक कुमार (उम्र 23 वर्ष), जो मधेपुरा के उदाकिशुनगंज निवासी नरेश पाल के पुत्र हैं, उन्हें भी गंभीर […]

नवगछिया में राम-सीता विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने बांधा समां ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

रामलीला महोत्सव के चौथे दिन शिव धनुष भंग, विवाह और संवाद प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर रामं दशरथं विद्धि, मां विद्धि जनकात्मजाम्।अयोध्यां अत्र गच्छ त्वं, ज्ञातिं मे तपसोन्वितम्॥ नवगछिया। नवगछिया के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित जय मां भवानी श्रीरामलीला महोत्सव के चौथे दिन की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच पर मंगलवार की रात राम-सीता विवाह, शिव धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। राम द्वारा शिवधनुष तोड़ने की घटना के बाद जनकपुरी पहुंचकर परशुराम जब जनक से पूछते हैं कि धनुष किसने तोड़ा, तो भगवान राम शांत स्वर में उत्तर देते हैं। लक्ष्मण इस दौरान व्यंग्यात्मक संवादों से परशुराम को चिढ़ाते हैं, […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के तेतरी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आम बगीचे में हुई युवक सारजन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2025 को रात करीब 8 बजे नवगछिया थाना को सूचना मिली कि सारजन कुमार को गोली मार दी गई है। सूचना पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश एवं नवगछिया थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया। घटना को लेकर मृतक के पिता सुभाष […]

Noimg

नवगछिया में इंडिया गठबंधन ने निकाला मशाल जुलूस, आज 9 जुलाई को चक्का जाम को सफल बनाने की अपील ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 9 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘अखिल भारतीय चक्काजाम’ को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार की संध्या इंडिया गठबंधन, नवगछिया द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गौशाला से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन होते हुए नवगछिया चौक तक पहुंचा और वहीं एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के नेता शैलेश कुमार और गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि 9 जुलाई को चक्काजाम को पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानदार, कोचिंग संस्थान और अन्य […]

Noimg

नवगछिया में 555 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कॉर्पियो से तस्करी का भंडाफोड़ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की टीम ने ग्राम पकरा में छापेमारी कर एक बासा और उसमें खड़ी स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर: बीआर 11 पीसी 5320) से कुल 555.57 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह छापेमारी पकरा निवासी कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह के बासा में की गई, जहां शराब का भंडारण कर स्कॉर्पियो से परिवहन की तैयारी चल रही थी। वाहन के भीतर विभिन्न कंपनियों की बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। इस संबंध में नवगछिया थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम […]

Noimg

भागलपुर के रत्तीपुर दियार में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर दियार में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी फैक्ट्री का पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, उपकरण और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गईं। भागलपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें एसटीएफ के अधिकारी, नाथनगर थाना पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे, ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, दो ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, हथियार की रिंग, फायरिंग पिन, कारतूस, हथौड़ा, पीस, लोहे की रॉड, मोबाइल फोन सहित कुल 22 प्रकार की सामग्रियां बरामद की गईं। […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने को लेकर बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक, काम में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान को गति देने के उद्देश्य से भागलपुर शहरी क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान की गई जहां बीएलओ द्वारा कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे बीएलओ के संबंध में बीएलओ सुपरवाइजर से विस्तृत जानकारी ली जाए और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि गोपालपुर के 9 मतदान केंद्रों पर कार्यरत बीएलओ द्वारा 60 से 70 प्रतिशत तक गणना प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। वहीं नाथनगर के मतदान केंद्र संख्या […]

Noimg

हत्या के महज आठ घंटे में हबीबपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। हबीबपुर थाना क्षेत्र में हुई एक जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बदरे आलमपुर मोहल्ले की है, जहां बीती रात आपसी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक मोहम्मद सद्धाम की मौत हो गई, जबकि उसका भाई मोहम्मद कोनेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मृतक के भाई मो० कोनेन के बयान पर थाना में कांड […]