Month: July 2025

Noimg

मन्नत पूरी होने पर बच्चों को डोली में बिठाकर सुल्तानगंज से देवघर के लिए निकले कांवरिया मिथिलेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। श्रावणी मेले की औपचारिक शुरुआत भले ही 11 जुलाई से होनी है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल है कि देशभर से कांवरियों का जत्था पहले से ही सुल्तानगंज पहुंचने लगा है। घाटों पर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष गूंजने लगे हैं। इसी बीच मुजफ्फरपुर से आए कांवरिया मिथिलेश ने मन्नत पूरी होने पर एक अनोखी यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने अपने छोटे भाई के लिए पुत्री की कामना बाबा से की थी, जो पूरी हो गई। इस पर उन्होंने संकल्प लिया कि वे पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम जाकर जल अर्पित करेंगे। अपनी मन्नत की पूर्ति के प्रतीकस्वरूप वे अपने तीन छोटे बच्चों को विशेष रूप से तैयार की गई डोली में बिठाकर ले जा […]

Noimg

लोदीपुर में स्कूटी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चोर को स्कूटी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर पास की एक दुकान में गया था। इसी दौरान एक युवक मौके का फायदा उठाकर स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों को उसकी हरकतों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान ही स्कूटी का असली मालिक भी वहां पहुंच गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि युवक चोरी की नीयत से स्कूटी ले जाने की कोशिश कर रहा था। घटना से नाराज़ लोगों ने आरोपी युवक को पास के एक खंभे से बांध दिया और […]

Noimg

बेंगलुरु से लौटे युवक ने दे दी जान, गांव में छाया मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के पुरैनी दिन नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अल्ताफ ने अपनी जान दे दी। वह पिछले 15 दिनों से अपने गांव आया हुआ था और बेंगलुरु में रोजगार करता था। करीब छह महीने पहले उसकी शादी बीबी आशिया से हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मोहम्मद अल्ताफ के इस कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि अल्ताफ बेहद शांत और मिलनसार युवक था। उसकी अचानक मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। अल्ताफ के परिवार में चार बहनें और तीन भाई हैं। […]

Noimg
Noimg

श्रावणी मेला ड्यूटी व वेतन की मांग को लेकर आपदा मित्रों का धरना, जन संसद ने दिया समर्थन ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आपदा मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने धरने को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को उचित बताया और अंचल पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। धरना में शामिल आपदा मित्रों और अजीत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज प्रखंड में कुल 48 आपदा मित्र कार्यरत हैं, लेकिन श्रावणी मेला जैसे महत्वपूर्ण पर्व में सिर्फ पांच आपदा मित्रों को ही बार-बार ड्यूटी पर लगाया जाता है। साथ ही जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। धरना के दौरान आपदा मित्रों ने यह भी मांग रखी कि ड्यूटी का अवसर सभी को समान रूप […]

Noimg

BAU सबौर में प्रतिभा पलायन से वापसी और वैश्विक शिक्षा मानकों पर हुआ उच्चस्तरीय मंथन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में “राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को वैश्विक मानकों तक उठाने, शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण और प्रतिभा पलायन की जगह प्रतिभा वापसी” विषय पर एक उच्चस्तरीय मंथन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रोफेसर सुनील परीक (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट – NIFTEM) ने ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया। अपने संबोधन में प्रो. परीक ने भारत में ब्रेन ड्रेन यानी प्रतिभा पलायन की गंभीर समस्या पर प्रकाश डाला, विशेषकर अकादमिक, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में। उन्होंने बताया कि भारत विश्व में सबसे अधिक STEM स्नातक तैयार करता है, फिर भी वैश्विक पेटेंट में इसकी हिस्सेदारी 0.5% से भी कम है। पिछले पांच वर्षों में विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों […]

Noimg

विषहरा पूजा पूर्ण कर अररिया से हजारों ग्रामीणों ने बरारी सीढ़ी घाट पर किया सामूहिक गंगा स्नान और कलश विसर्जन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आस्था, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब अररिया जिले के पलासी, चौसा और आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण भागलपुर के प्रसिद्ध बरारी सीढ़ी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया और तीन वर्षों से अपने गांवों में पूजित विषहरा भगवान के कलशों का विधिपूर्वक विसर्जन किया। बीमारी से मुक्ति की सामूहिक यात्रा ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व उनके गांवों में अज्ञात बीमारियों जैसे बुखार, चेचक और संक्रमण ने भयावह रूप ले लिया था। इसे बुरी आत्माओं का प्रभाव मानते हुए गांव के बुजुर्गों की सलाह पर विषहरा भगवान की पूजा शुरू की गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि यह पूजा गांव की रक्षा और रोगों से […]

Noimg

श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरियों की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर (सुल्तानगंज)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुभारंभ में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। गंगा घाट पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पर्यटन विभाग द्वारा 200 बिस्तरों का रैन सेंटर, उद्घाटन मंच और दर्शक दीर्घा तैयार किया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बैरिकेडिंग और जियो बैग लगाए जा रहे हैं। पीएचईडी विभाग ने शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की है। नगर परिषद द्वारा सफाई, चेंजिंग रूम, लाइटिंग, मार्किंग सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। […]

Noimg

रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज़ टीएनबी कॉलेज के छात्र, ताला बंदी की चेतावनी ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अधीन टी.एन.बी कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम में हुई गंभीर अनियमितताओं को लेकर आक्रोशित हैं। छात्रों का आरोप है कि समय पर परीक्षा देने और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद उनके परिणाम में उन्हें “Absent” यानी अनुपस्थित दिखा दिया गया है। छात्रों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इसी को लेकर मंगलवार को छात्र राजद के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रशासन से मिलने पहुँचा। प्राचार्य की अनुपस्थिति में छात्रों ने अपना ज्ञापन प्रभारी अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर छात्र नेता देव सूरज […]

Noimg

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ ||GSNEWS

बिहारDESK 1100

भागलपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान को गति देने और मतदाताओं में शत-प्रतिशत जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जागरूकता रथ की शुरुआत की गई। समीक्षा भवन के समीप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार, राजकुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार तथा डीसीएलआर सदर अपेक्षा मोदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्र […]