Month: July 2025

नवगछिया में 8 जुलाई को निकलेगा मशाल जुलूस, 9 जुलाई को चक्काजाम को लेकर राजद का आह्वान GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : 9 जुलाई को प्रस्तावित अखिल भारतीय चक्काजाम को सफल बनाने के उद्देश्य से राजद नवगछिया पुलिस जिला इकाई द्वारा 8 जुलाई को शाम 6 बजे गौशाला से रेलवे स्टेशन नवगछिया चौक तक शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान व प्रधान महासचिव संजय मंडल ने बताया कि मशाल जुलूस में नवगछिया पुलिस जिला राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सचिव सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता भाग लेंगे। इस दौरान राजद नेत्री एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री शांति देवी भी नवगछिया पहुंचीं। नवगछिया आगमन पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, प्रधान महासचिव संजय मंडल, राजद प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार, नेता गौतम कुमार प्रीतम, मनोज […]

Noimg

बांका में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : जिले के बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बौसी ब्लॉक मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और राजलक्ष्मी नामक यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को मामूली क्षति पहुंची। इस दुर्घटना में बस सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बौसी थाना के एसआई विनय कांत और एसआई गोरखनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बौसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप […]

Noimg

मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्कूली बच्चों और यात्रियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : स्वच्छ भारत अभियान के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए मालदा डिविजन द्वारा मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (ईएनएचएम) प्रदीप दास ने किया। इस अवसर पर ‘लिटिल गुरुकुल प्ले स्कूल’ के शिक्षक और नन्हें छात्र-छात्राएं विशेष स्वच्छता रैली में शामिल हुए। बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित स्लोगन और तख्तियां लेकर स्टेशन परिसर में लोगों को कूड़ेदान के प्रयोग और गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। रैली के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इसके अलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने भी रेलवे […]

Noimg

किशोर छत पर गिरकर घायल, मुंह में घुसा लोहे का छड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी किशोर छोटू कुमार, पिता अंकित कुमार, सोमवार की शाम अपने घर की छत पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने के दौरान किशोर के मुंह में लोहे की छड़ घुस गई, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार छोटू किसी काम से छत पर गया था, तभी असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। गिरते समय वह लोहे की छड़ पर जा गिरा, जो उसके मुंह में घुस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई […]

Noimg

मृतक साजन के पिता ने कहा – पहले से कर रहा था रेकी समझाने पर नहीं समझा दोस्तों नें कर दी हत्या ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दोनिया टोला में सोमवार की देर शाम स्मैक सेवन के दौरान आपसी विवाद में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेतरी दोनिया टोला निवासी सुभाष राय के 18 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है। घटना तेतरी काली मंदिर के समीप संजय सिंह के ईंट भट्ठा के पास स्थित एक बगीचे में हुई, जहां साजन अपने कुछ साथियों के साथ स्मैक पी रहा था। इसी दौरान पुराने बकाया रुपये को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसके साथियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही साजन वहीं गिर पड़ा। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया […]

Noimg

मौजमाबाद में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक व रैली का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मौजमाबाद में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था मेरा युवा भारत (भागलपुर) के बैनर तले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सह मतदाता जन जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीएलओ पर्यवेक्षक ज्योति कुमार ने की जबकि संचालन बीएलओ यशवंत कुमार ने किया। बैठक में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रंदीप राजन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्र को भरकर समय पर जमा करना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। उन्होंने कहा कि 11 प्रकार के वैध दस्तावेजों में से किसी एक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज के आधार […]

Noimg

बलाहा में दो गुटों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाहा गांव में ताजिया जुलूस में शामिल होने को लेकर रविवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में काउंटर केस दर्ज कराया है। गाजी अखाड़ा के खलीफा व बलाहा निवासी मोहम्मद गफूर के पुत्र अलाउद्दीन ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य बीरबन्ना गांव के मो. ग्यास अली, मो. शमशूल उर्फ कारे सहित 37 महिला-पुरुषों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने सुनियोजित ढंग से गाली-गलौज, मारपीट कर जख्मी करने, धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने, मस्जिद व रिजवान के घर की छत से रोड़ेबाजी करने तथा प्रशासनिक समझौते की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। वहीं, […]

श्रीरामलीला में मंचित हुआ सीता स्वयंवर प्रसंग, रावण और बाणासुर संवाद ने बांधा समां ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

“सीता स्वयंवरं दृष्ट्वा रावणः क्रोधितोऽभवत्।बाणासुरं च पृष्ट्वा तु, गर्जनं तेन संप्रयम्॥” नवगछिया: बाजार स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में सोमवार को लीला के तीसरे दिन ‘सीता स्वयंवर’ और ‘रावण-बाणासुर संवाद’ का मंचन किया गया। यह आयोजन 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक हो रहा है, जिसका आयोजन नवगछिया में किया गया है। लीला के अनुसार, राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र मुनि के साथ श्रीराम और लक्ष्मण मिथिला पहुंचते हैं। दरबार में राम और लक्ष्मण के दिव्य स्वरूप को देख सभी उपस्थित राजा-महाराजा मोहित हो जाते हैं। उसी समय लंकापति रावण बिना निमंत्रण के स्वयंवर […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में घटी घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने बजरंगबली मंदिर के पीछे बगीचा में घटी घटना नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की एक घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरी पकरा दोनिया टोला निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है, जो सुभाष राय का पुत्र था। घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने, बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित बगीचे में चिमनी भट्ठा के समीप घटी। बताया जा रहा है कि वहां साजन कुमार कुछ अन्य युवकों के साथ नशापान कर रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद में दो गोली चलाई गई, जिसमें साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत […]

Noimg

कांवर दुकान में लगी आग, 15 लाख से अधिक की क्षति ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट रोड स्थित शंकर सैलून के समीप मंटू मंडल की कांवर सजावट दुकान में देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। इस हादसे में कांवर की सजावट का सारा सामान और दुकान का भंडार जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान और गोदाम पूरी तरह जल चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार इस अग्निकांड में मंटू मंडल को 15 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। घटना के बाद […]