5
(1)

नवगछिया। बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित शक्ति स्थल के नाम से चर्चित सती माता मंदिर के समीप यात्री शेड का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार व संचालन कुणाल कुमार ने किया। विधायक ने बताया की मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद के तहत विधायक निधि के करीब सात लाख रूपये की लागत से यह यात्री शेड बना है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी भी उपस्थित थे। विधायक ने नवनिर्मित इस यात्री शेड का और विकास करने की बात कही। विधायक ने कहा कि विरोधी को तुष्टीकरण मुबारक, मेरा ध्येय बिहपुर के विकास पर है। वहीं उन्होंने एक बार फिर कहा कि मेरी बातों को विरोधी गलत तरह से समाज में लोगो के बीच प्रस्तुत कर देते हैं, जबकि मैं मुस्लिम समाज के आपसी मिल्लत व एकता की सीख लेने की बात हिंदुओं से कहता हूँ।जाति-पाति में न बटकर हिंदुओं को संगठित व एक होने की बात करता हूँ। बिहपुर विस में हिंदू-मुसलमान व सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है और यह कयामत तक कायम रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गाैतम, रूपेश रूप, निरंजन कुंवर, सरपंच ललन कुंवर, रविशंकर राय, सज्जन भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, दिलीप महतो, चंद्रशेखर, मेहता सच्चिदानंद, अजीत चौधरी, माटो उर्फ अजय, सिंटू, लालमोहन, सौरव, अवधेश सनगही व अरूण चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: