Month: September 2025

Noimg

गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान के तत्वावधान में जलज परियोजना अंतर्गत जलज अमाला गोपालपुर की ओर से करारी टीनटंगा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं को जलीय जीवों की सुरक्षा और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने लोगों को जलज परियोजना के उद्देश्य और जलज अमाला के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन और पैकेजिंग सामग्री डालना जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा है। गंगा की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें यह […]

Noimg

अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा– हिंदी हमारी संस्कृति और आत्मा की भाषा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : हिंदी दिवस के अवसर पर नवगछिया के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आत्मा की भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है, जिसकी सरलता और सहजता ही इसे आमजन के करीब बनाती है। उन्होंने बताया कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, ताकि लोगों को हिंदी भाषा के महत्व का बोध हो और नई पीढ़ी इसे अपनाने के लिए प्रेरित हो। हिंदी हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक है, जो देश की विविधता में एकता को मजबूत करती है। जेम्स फाइटर ने कहा कि अन्य भाषाएं किताबों तक सीमित रह जाती हैं, […]

Noimg

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन सामुदायिक भवन झरकहवा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, राज्य प्रतिनिधि त्रिपुरारी चौधरी और जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने हिंदी को राष्ट्र का गौरव और सम्मान बताया। अंचल चुनाव हेतु प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल […]

Noimg

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एनडीए कार्यालय बिहपुर में 18 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

75वें जन्मदिवस पर 75 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य भागलपुर । आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वां जन्मदिवस के अवसर पर बिहपुर एनडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर 18 सितंबर को लगेगा। इस शिविर का संयोजन कर रहे नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री रूपेश रूप द्वारा प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को लेकर रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र भी रक्तदान करेगें। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार ने दी। DESK2025

Noimg

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर नवगछिया पुलिस की कड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को पीकअप चालक से रुपये लेते हुए देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश को जांच का निर्देश दिया। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे कर्मी की पहचान बीएचजी 370068 अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। यह घटना 11 सितंबर 2025 को रंगरा थानांतर्गत संध्या गश्ती के दौरान घटित हुई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस घटना की पुष्टि भी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने इसे घोर अनुशासनहीनता, मनमानी और संदिग्ध आचरण का उदाहरण मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है। गश्ती दल में […]