Month: September 2025

Noimg

सुल्तानगंज में अजगैविनाथ धाम सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सुल्तानगंज के नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले प्रखंड स्तरीय अजगैविनाथ धाम सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने किया, जबकि संयोजन नगर सभापति सह भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू ने संभाला। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता संजय चौधरी और नवीन कुमार बन्नी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वर्मन मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह, रतन राय, अरुण सिंह, दयानंद चौधरी, डॉक्टर सुरेश मंडल […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 12 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर सुल्तानगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टोटो चालक धीरज कुमार से छिनताई, मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अब्जूगंज निवासी टोटो चालक धीरज कुमार के साथ तीन अज्ञात अपराधियों ने मारपीट करते हुए छिनताई और हत्या का प्रयास किया था। इस घटना में घायल धीरज कुमार के भाई हीरा कुमार ने लिखित आवेदन देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी अभियान चलाकर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों […]

Noimg

पीरपैंती को मिली बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री ने पावर प्लांट का किया शिलान्यास और ब्रह्मपुत्र मेल का ठहराव शुरू ||GS NEWS

पीरपैंतीभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल का ठहराव शुरू करने की घोषणा भी की। जैसे ही ब्रह्मपुत्र मेल पहली बार पीरपैंती स्टेशन पर रुकी, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन पर जुट गए और ट्रेन चालक का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार […]

Noimg

प्रधानमंत्री मोदी ने भागलपुर को दी बड़ी सौगात, पीरपैंती में 2400 मेगावाट पावर प्लांट का शिलान्यास ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भागलपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले नए पावर प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही भागलपुर जिले में कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। भागलपुर ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे। नए पावर प्लांट में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना को अगले तीन वर्षों में पूरा कर चालू करने का […]

नवगछिया के गौशाला रोड में 18 सितंबर को होगा श्री कृष्णा डेयरी का “Grand Opening” – GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर 18 सितंबर गुरुवार को “श्री कृष्णा डेयरी” का शुभारंभ होने जा रहा है। डेयरी के संचालक प्रो. सिन्टू कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पनीर, खुआ, छेना, पेड़ा, दही, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई, लड्डू, बालूशाही, लौंगलता, चंद्रकला और समोसा जैसी विविध मिठाइयाँ व डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा डेयरी का उद्देश्य शुद्धता और स्वाद का ध्यान रखते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। शादी-विवाह एवं अन्य उत्सवों के लिए ऑर्डर भी स्वीकार किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि […]

Noimg

इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय फिसले युवक की मौत, परिवार में छाया मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें खंजरपुर निवासी 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर बरगाछ निवासी स्वर्गीय बृजेंद्र कुमार अंबष्ठा के पुत्र मानव अंबष्ठा के रूप में हुई है। मानव अंबष्ठा पूर्णिया में सैमसंग कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी रश्मि अंबष्ठा ने बताया कि वे दोनों रविवार तड़के करीब चार बजे पटना जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह 5:25 बजे भागलपुर से खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय मानव का पैर फिसल गया और वे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव आज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव नवगछिया वासियों के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 15 सितंबर को शाम 5 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय कुमार मंडल स्वयं उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए गठबंधन के सभी सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । जदयू जिलाध्यक्ष नवगछिया, बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सभी से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुँचकर इस गौरवमयी पल के साक्षी बनें और कार्यक्रम को भव्य बनाएं। DESK2025

Noimg

सड़क हादसे में उपसभापति और उनके पति घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मि रथी देवी और उनके पति सह प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव शनिवार की रात पटना जाने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जीवनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने निजी वाहन हैरियर गाड़ी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान गौछारी सतीश नगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान उपसभापति रश्मि रथी देवी को सिर और आंख में चोट लगी, वहीं गाड़ी चला रहे उनके पति अजय प्रमोद यादव को भी हल्की चोटें आईं। घटना की […]

Noimg

नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तेतरी पकड़ा में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की समर्पित हिंदी शिक्षिका और राजकीय शिक्षक सम्मान 2025 प्राप्त डॉ. अमृता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हिंदी कविता, भाषण, दोहे और नाटक की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। डॉ. अमृता कुमारी ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी भाषा के प्रयोग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी में बोलने और लिखने […]

Noimg

जीवन में शिक्षा और दीक्षा दोनों आवश्यक : स्वामी आगमानंद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : दिल्ली के दादा देव मंदिर, द्वारका में एकदिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जगत गुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद ने अपने प्रवचन में शिक्षा और दीक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वामी आगमानंद ने कहा कि जिस प्रकार मछली पानी से अलग होते ही छटपटाने लगती है, उसी प्रकार भजन-कीर्तन रस के बिना सत्संग प्रेमी रह नहीं सकते। उन्होंने कहा कि जिन्होंने साधना और भक्ति का अमृत चख लिया हो, उनके जीवन में सत्संग अनिवार्य हो जाता है। उन्होंने अपने प्रवचन में शिक्षा और दीक्षा की तुलना करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में दोनों का […]