Month: September 2025

नवगछिया-कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन शिलान्यास से क्षेत्र में खुशी, व्यापार और किसानों को होगा लाभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया और कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन का शिलान्यास होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से बिहार का सीधा संपर्क झारखंड और बंगाल से स्थापित हो जाएगा, जिससे नवगछिया एक बार फिर बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से दियारा क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। नवगछिया और कटरिया दोनों तरफ वाई आकार की रेल लाइन बनने से लोगों की आवाजाही और माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, नवगछिया के किसानों को भी इसका सीधा लाभ होगा, क्योंकि उनके उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक […]

Noimg

बिहपुर विधायक ने रेलवे बोर्ड के सीईओ से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने रविवार को पूर्णिया में भारतीय रेलवे बोर्ड के सीईओ सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला मंत्री रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो और सिंटू भी उनके साथ मौजूद थे। विधायक ने अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सीईओ का स्वागत किया। विधायक ने मुलाकात के दौरान बिहपुर रेलवे क्षेत्र के विकास से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें लगभग 750 एकड़ अनुपयोगी पड़ी रेलवे की जमीन का सदुपयोग करने की मांग की गई। विधायक का कहना था कि इस जमीन के सदुपयोग से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा बल्कि रोजगार सृजन और […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग द्वारा “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” पर आयोजित 15 दिवसीय प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य मृदा सर्वेक्षण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, सीसीआईएनएम ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सौंपे। इस प्रशिक्षण में किसान, पूर्व सैनिक, युवा उद्यमी और प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पोषण प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्नत तकनीकों का प्रसार करना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना था। अब प्रमाणपत्र प्राप्त प्रतिभागी लाइसेंस लेकर उर्वरक एवं कीटनाशकों की बिक्री कर सकेंगे, जिससे […]

Noimg

ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में चमके चार बिहार बटालियन के कैडेट, कमांडिंग ऑफिसर ने किया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : चार बिहार बटालियन के कैडेटों ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने सोमवार को एक विशेष गोष्ठी का आयोजन कर कैडेटों को सम्मानित किया। गौरतलब है कि ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप का आयोजन 2 सितंबर से 12 सितंबर तक दिल्ली में किया गया था। इसमें देशभर के 17 डायरेक्टरेट से आए कैडेटों ने भाग लिया। भागलपुर ग्रुप के अंतर्गत चार बिहार बटालियन के कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसएसवी कॉलेज के मनीष कुमार और महादेव सिंह कॉलेज की विद्या कुमारी ने ऑब्सटेकल और टेंट पिचिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर बटालियन का मान बढ़ाया। वहीं, केकेएम कॉलेज जमुई […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, विधायक और एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आज से अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। बांका सांसद गिरधारी यादव और स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल की पहल पर यह ठहराव संभव हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन मास्टर गिरीश प्रसाद सिंह और अंग एक्सप्रेस के ड्राइवर को अंगवस्त्र और फूलमाल पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग स्वीकार कर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया है। अब सुल्तानगंज वासी सीधे बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह […]