Month: September 2025

Noimg

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ब्याजमुक्त ऋण मील का पत्थर साबित होगा : रवि कुमार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ, 10 साल तक कर सकेंगे ऋण की अदायगी नवगछिया जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नियमों में किए गए बदलाव को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस योजना के तहत छात्रों को मिलने वाला शिक्षा ऋण पूरी तरह ब्याजमुक्त होगा। रवि कुमार ने बताया कि यह योजना ‘सात निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2016 से लागू है, लेकिन हालिया बदलाव से लाखों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले इस योजना में सामान्य आवेदकों को 4 प्रतिशत और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर छात्रों को न्यूनतम ब्याज पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता था। अब यह […]

Noimg

भागलपुर परिवहन कार्यालय में क्लर्क की कुर्सी पर बैठा दलाल, फोटो वायरल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर परिवहन कार्यालय (डीटीओ कार्यालय) में दलालों की सक्रियता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक दलाल क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर सरकारी काम निपटाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य वाहनों के ट्रांसफर से संबंधित था। हालांकि इस फोटो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डीटीओ कार्यालय में अक्सर सरकारी कर्मियों से पहले दलाल पहुंच जाते हैं। आधा दर्जन से अधिक दलाल रोजाना सरकारी वेशभूषा में कार्यालय के अंदर-बाहर घूमते और कई बार क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर कार्य निपटाते देखे जाते हैं। इस वजह से आम लोगों के बीच यह चर्चा […]

Noimg

भागलपुर के लाजपत पार्क में 20 सितंबर को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में आगामी 20 सितंबर को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा सहित एनडीए के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि एक-एक वोट एनडीए के समर्पित उम्मीदवार को ही मिलेगा और आगामी चुनाव में बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। DESK2025

Noimg

भागलपुर पुलिस ने तीन लूटकांड का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ तीन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद शब्बीर खान और मोहम्मद जमील आलम के रूप में हुई है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बाईपास थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बाईपास थाना क्षेत्र के सेंट ऐसा स्कूल के पास नाथनगर निवासी पंकज कुमार से ₹20,000 नगद और जेवरात लूटे गए थे। वहीं हबीबपुर थाना क्षेत्र में शाहकुंड निवासी संतोष कुमार से अपराधियों ने मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ₹5,000 छीन […]

Noimg

भागलपुर में नहर में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के गोरियासी गांव में नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिल्लो मंडल (60 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सिल्लो मंडल नहाने के लिए गांव के पास स्थित एक पुलिया पर गए थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहकुंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मायागंज […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, एक छात्र की हालत गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष नामक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल आयुष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कॉलेज में तनाव का माहौल फैल गया। नाराज़ छात्र मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर भी मौजूद थीं। छात्रों ने एसएसपी से शिकायत की कि आयुष पर हमला करने वाले आरोपी छात्र खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई […]

Noimg

वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा गांव में वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव की जमीन के सामने पवन यादव ने अपना टेंपो खड़ा कर दिया था। इसका विरोध करते हुए रंजीत यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पवन यादव ने इसका प्रतिवाद किया तो रंजीत यादव अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इस दौरान पवन यादव को सिर में गंभीर चोट आई, हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी। मारपीट का आरोप नरसिंह यादव के […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने देशी कट्टा और तीन गोली के साथ एक युवक व तीन नाबालिगों को पकड़ा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज पुलिस ने सोमवार की शाम अपराध की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार मंडल ने बताया कि स्टेशन के पास से एक युवक और तीन नाबालिगों को एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन नाबालिग जुटे हुए थे, जिनमें से दो हाई स्कूल के छात्र बताए जाते हैं। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया, लेकिन पकड़े गए छात्रों की निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर स्टेशन के पास स्थित एक किराना दुकान […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हॉस्टल नंबर चार के गेट पर दर्जनभर छात्रों ने मिलकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में छात्र आयुष राज पांडेय अपनी बाइक पर बैठे दिखाई देते हैं। तभी अचानक करीब 10 से 12 छात्र उन्हें चारों ओर से घेर लेते हैं। पहले कुछ देर कहासुनी होती है और फिर अचानक एक आरोपी आयुष के चेहरे पर वार कर देता है। इसके बाद छात्र लाठी और हॉकी स्टिक से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। हमले में आयुष बाइक समेत जमीन पर गिर जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन से रवाना हुई जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस, पूर्वी भारत का दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक मौके पर नवगछिया स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्टेशन परिसर में जनसैलाब उमड़ा और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नई ट्रेन मिलने से यात्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय मंडल नें कहा कि भागलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया । DESK2025