Month: September 2025

Noimg

भागलपुर परिवहन कार्यालय में क्लर्क की कुर्सी पर बैठा दलाल, फोटो वायरल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर परिवहन कार्यालय (डीटीओ कार्यालय) में दलालों की सक्रियता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक दलाल क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर सरकारी काम निपटाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य वाहनों के ट्रांसफर से संबंधित था। हालांकि इस फोटो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डीटीओ कार्यालय में अक्सर सरकारी कर्मियों से पहले दलाल पहुंच जाते हैं। आधा दर्जन से अधिक दलाल रोजाना सरकारी वेशभूषा में कार्यालय के अंदर-बाहर घूमते और कई बार क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर कार्य निपटाते देखे जाते हैं। इस वजह से आम लोगों के बीच यह चर्चा […]

Noimg

हिंदी पखवाड़ा दिवस पर डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय में सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय बदलूगंज, बाराहाट में हिंदी पखवाड़ा दिवस के अवसर पर एक सेमिनार और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिन्हा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के कुलपति एवं अंग गुंजन के संपादक डॉ. इंदु भूषण मिश्र देवेंदु, साहित्यकार हरेराम निराला, नोडल पदाधिकारी रवि कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश कुमार, संगीत विभाग के डॉ. योगेश कौशल, स्काउट के प्रशिक्षक प्रो. मुकेश आजाद, प्रो. ललन कुमार, प्रो. कुलदीप यादव, प्रो. विकास कुमार पांडे, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. गुलफाम हसन और प्रो. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीएड फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राओं साक्षी तिवारी, साक्षी कुमारी, शिवानी, शोभा, काजल, रिंकू, अनुजा आशा बनर्जी, नंदन कुमार, ऋषिराज, गौतम, […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नवगछिया में सेवा पखवाड़ा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेंगे। इसके लिए मंगलवार को सभी मंडलों में कार्यक्रम की तैयारी की गई। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। नवगछिया में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला संयोजक संजय शर्मा के नेतृत्व में सभी मोर्चों और सभी मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा की ओर से स्वास्थ्य शिविर और युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक […]

Noimg

अभाविप ने जेपी कॉलेज के नए प्राचार्य का किया स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. इमरान खां का स्वागत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई द्वारा किया गया। स्वागत कार्यक्रम में अभाविप जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार, कॉलेज अध्यक्ष अंकेश कुमार और पंकज यादव ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य से महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पीजी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कराने, छात्रावास की व्यवस्था, कॉलेज मैदान में जमा पानी की समस्या और मैदान में अनावश्यक जानवरों के प्रवेश जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से बातचीत हुई। प्राचार्य डॉ. इमरान खां ने छात्रों को आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। कार्यक्रम में अंकेश कुमार, पंकज कुमार, सुभम भारती, सौम्या कुमारी, ईशिका […]

Noimg

नाबालिग अपहृता बरामद एवं अपहरणकर्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । सोमवार को वादनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री परबत्ता थानांर्तगत ग्राम गोनरचक स्थित इनकी बड़ी बेटी के घर से रात्री में बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि खरीक थाना क्षेत्र के अंभो निवासी विकास कुमार पिता विलक्षण सिंह ने इनकी नाबालिग पुत्री को शादी कि नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 155/25, धारा- 137 (2)/96/352/3(5) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को अपहरणकर्ता विकास कुमार के घर से बरामद किया गया। साथ ही अपहरणकर्ता विकास कुमार पिता विलक्षण सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

नारायणपुर में प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में हंगामा, नलजल की कुव्यवस्था समेत कई मुद्दे उठे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी ने की, जबकि संचालन विश्व सूत्री समिति के सदस्य सह अधिवक्ता रंजीत कुमार मंडल ने किया। बैठक में सदस्य रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में नलजल योजना की कुव्यवस्था को लेकर लगातार मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक बदलाव नहीं हो पाया है। इस पर पीएचईडी के जेई ने सदस्यों को आवेदन देने का सुझाव दिया। रंजीत मंडल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब समस्याओं को कार्यवाही पंजी में दर्ज किया जा रहा है, तो फिर आवेदन की मांग क्यों की जा रही है। उन्होंने […]

Noimg

बिहपुर में व्यापारी व उद्यमी सम्मेलन आयोजित, जीएसटी सुधार पर जताया आभार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजन में मंगलवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में व्यापारी व उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बासुकी प्रसाद साह ने की जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने किया। सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों व उद्यमियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर उद्यमियों व व्यापारियों ने जीएसटी में सुधार और दी गई राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। अपने संबोधन में अशोक पंडित, प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, जिला प्रभारी मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री सचिन पोद्दार, निरंजन साह, उमेश पोद्दार, नवगछिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. […]