Month: September 2025

Noimg

भागलपुर के मुकेश मंडल की हिम्मत को सलाम – 3 फीट कद के बावजूद बने सदर अस्पताल में ड्रेसर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जब पूरा देश जश्न मना रहा था, उसी बीच भागलपुर से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है जो समाज के लिए मिसाल है। यह कहानी है तीनटंगा गांव (नौगछिया पुलिस जिला) के रहने वाले मुकेश मंडल की, जिनका कद महज 3 फीट है। छोटी हाइट के बावजूद मुकेश ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया है जो कई लोग केवल सपना देखते हैं। मुकेश मंडल ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पारा मेडिकल की तैयारी शुरू की। कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत रंग लाई और आज वे भागलपुर सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश […]

Noimg

पीरपैंती में 2400 मेगावाट विद्युत संयंत्र का शिलान्यास, जमीन और पेड़ कटाई को लेकर शुरू हुआ विरोध ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में 2400 मेगावाट क्षमता वाले अत्याधुनिक विद्युत उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया। इस परियोजना को लेकर जहाँ सरकार और स्थानीय प्रशासन इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, वहीं इलाके की जनता में आक्रोश और असंतोष की लहर भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि मात्र एक रुपये वार्षिक दर पर सरकार ने अदानी समूह को जमीन 33 साल के लिए दे दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह जनता की जमीन को सस्ते दामों पर निजी हाथों में सौंपने जैसा है। इसके साथ ही, परियोजना के लिए लगभग 10 लाख पेड़ काटे जाने […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भागलपुर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और सेवा कार्यों का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। इसी क्रम में भागलपुर जिला भी पीछे नहीं रहा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार, जिले के प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष हवन का आयोजन किया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर विशेष […]

Noimg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों और युवाओं को दी बड़ी सौगात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में श्रमिकों और युवाओं के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। वस्त्र सहायता योजना के तहत उन्होंने श्रमिकों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पाँच हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस राशि के सीधे खाते में पहुँचने से श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में इंटर्नशिप हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाले वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस योजना से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण […]

Noimg

मायागंज अस्पताल में मोबाइल चोरी करते युवक की पिटाई, भीड़ का फायदा उठाकर फरार, पत्नी हिरासत में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज कराने आए मरीज के परिजन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ते ही जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच युवक भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। घटना के बाद बरारी थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के दवाई काउंटर के पास खड़ा था, लेकिन उसका मकसद दवा खरीदना नहीं बल्कि चोरी करना था। फिलहाल पुलिस फरार युवक […]

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई, लोगों और मवेशियों के लिए परेशानी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

अकबरनगर : गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस कारण लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ प्रभावित लोग किसी तरह घरों की छतों या ऊंची जगहों पर रहकर अपने जीवन-यापन का प्रयास कर रहे हैं। अकबरनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगापुर पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त है। श्रीरामपुर गांव के वार्ड आठ और दस का इलाका भी प्रभावित हुआ है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया, इसलिए अब पठन-पाठन कन्या मध्य विद्यालय हाई स्कूल के परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा बसंतपुर, खेरैहिया, हरीनगर, भवनाथपुर और किसनपुर […]

Noimg

नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला कार्यभार, सम्मान समारोह में किया गया स्वागत || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

अकबरनगर : नगर पंचायत अकबरनगर कार्यालय में मंगलवार को नए कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वे इससे पूर्व नगर परिषद खगौल में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अंजीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके भेंट कर नए कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर पदभार संभालने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि नगर पंचायत की बेहतरी और विकास कार्यों को गति देने के लिए वे सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी […]

Noimg

राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]

Noimg

राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]

मधुसूदन उच्च विद्यालय में 15 छात्राओं का किया गया प्रतिरक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार की देखरेख में मंगलवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत मधुसूदन उच्च विद्यालय की 15 छात्राओं को टीका लगाया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में सहायक है। इस प्रतिरक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण डॉक्टर सफीउल्लाह एवं डॉक्टर विवेक केजरीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालिनी कुमारी, शिक्षक राहुल कुमार, बीएचएम मनीष कुमार भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मिथिलेश कुमार, बीएम, ईए, एएनएन जुली कुमारी, राधा कुमारी, डाटा ऑपरेटर रॉबिन रस्तोगी, विनोद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। DESK2025