Month: September 2025

Noimg

नवगछिया के गौशाला रोड में श्री कृष्णा डेयरी का भव्य उद्घाटन – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मिलेगी विस्तृत श्रृंखला नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर गुरुवार को श्री कृष्णा डेयरी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेम सागर उर्फ डब्लु यादव, सुनील यादव, सिंटू कुमार, गुलशन कुमार, रामकुमार चौधरी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व मुखिया पिंकू यादव बगड़ी, भवानीपुर के जदुनंदन यादव, कोका-कोला डिस्ट्रीब्यूटर सुमित कुमार, डॉक्टर रत्नेश कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, ओम सर, शंभू यादव, नीरज जायसवाल, राकेश कुमार भगत, सुमित कुमार सिंह (नीरज) , विकास […]

Noimg

डॉ. अजय सिंह को ऑक्सफोर्ड में मिला बेस्ट कम्युनिटी अवार्ड, भागलपुर में हुआ भव्य अभिनंदन ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर के पटल बाबू रोड स्थित एक होटल में 18 सितम्बर को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में उन्हें ऑक्सफोर्ड में विश्व स्तरीय सम्मान “बेस्ट कम्युनिटी अवार्ड” से नवाजा गया है। इस अवसर पर नवगछिया, नाथनगर और कहलगांव के दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में डॉ. अजय सिंह ने अपने जीवन और मेडिकल कॉलेज के दिनों की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। 1988 में आए भूकंप के दौरान छतिग्रस्त भवन पर चढ़कर उन्होंने अपने साथियों की जान बचाई थी। इसके अलावा मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े […]

Noimg

श्रीमतपुर हुज़ूरनगर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय में किया हंगामा, राहत से वंचित होने का लगाया आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

श्रीमतपुर हुज़ूरनगर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय में किया हंगामा, राहत से वंचित होने का लगाया आरोप भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत श्रीमतपुर हुज़ूरनगर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पीड़ितों का आरोप था कि बाढ़ के दिनों में सरकार द्वारा घोषित राहत योजना का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिला है। पीड़ितों में तेतरी देवी, जासो देवी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, बिंदिया देवी समेत 74 अन्य ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने बताया कि कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद न तो जीआर राशि मिली और न ही अन्य सुविधाएं। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन दोहरी नीति अपना रहा है, जिसके कारण वे बार-बार भटकने को मजबूर हैं। […]

Noimg

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में लूट कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा टोला जाने वाली सड़क पर 08 सितंबर को कैश कलेक्शन कर नवगछिया लौट रहे फेडरल बैंक के बांका मैनेजर को तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। अपराधियों ने 43 हजार रुपये नकद, मोबाइल और वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र छीन लिया था। इस मामले में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 168/25, दिनांक 08.09.25, धारा 309(6) आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष इस्माईलपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की तकनीकी एवं मानव संसाधन आधारित कार्रवाई में शामिल अपराधी दिनेश कुमार उर्फ जयराम साह और […]

Noimg

नवगछिया के गोसाई गांव में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, अमित टेंट डीजे एंड इवेंट के द्वारा हुई प्रतिमा स्थापना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। अमित टेंट डीजे एंड इवेंट की ओर से भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है । स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा पर हर वर्ष गांव में विशेष आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार प्रतिमा स्थापना से उत्सव का महत्व और भी बढ़ गया। पूजा के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और युवाओं ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। पूजा के बाद […]

Noimg

भागलपुर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर :: सदर अस्पताल में आज स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में महिलाओं को पूरी तरह निशुल्क चिकित्सीय जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, राज्य स्वास्थ्य समिति से विजय प्रकाश राय, सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत अभियान पर आधारित एक टेलीफिल्म के प्रदर्शन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार और समाज की मजबूती से जोड़ते हुए जागरूकता का संदेश दिया। […]

Noimg

भागलपुर में सस्ती मस्टर्ड ऑयल फैक्ट्री और गोदाम से एक करोड़ की चोरी का खुलासा, कई शातिर अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बियाड़ा स्थित सस्ती मस्टर्ड ऑयल फैक्ट्री और गोदाम से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के सामान की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस कांड में कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। सिटी एसपी के अनुसार यह चोरी किसी एक दिन में नहीं, बल्कि कई दिनों तक योजनाबद्ध तरीके से की गई। फैक्ट्री सुनसान इलाके में स्थित है, जहां पहले से कई फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। मालिक महीने में केवल एक बार फैक्ट्री और गोदाम का निरीक्षण करने आते थे। इसी स्थिति का फायदा उठाकर अपराधियों ने चोरी को अंजाम दिया। मामला 12 सितंबर को तब सामने आया, जब […]

Noimg

भागलपुर में 83 अनुकंपा आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, समारोह में भावुक हुए परिजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विशेष समारोह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कुल 79 लिपिक और 4 परिचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। सभी की नियुक्ति जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में की जा रही है। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियां बड़ी और संवेदनशील होती हैं, जिन्हें पूरी निष्ठा से निभाना ही सच्ची सेवा मानी जाएगी। समारोह के दौरान कई आश्रित भावुक हो उठे। अपनों को खोने के बाद नौकरी मिलने पर उनकी आंखें नम हो […]

Noimg

शराब बिक्री के मामले में दोषी करार, अरविंद मंडल को सात साल की सजा और जुर्माना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के विशेष उत्पाद न्यायालय-2 में न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-12 ने नाथनगर थाना कांड संख्या 328/22 एवं विशेष उत्पाद वाद संख्या 5708/22 में आरोपी अरविंद मंडल को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे सात साल की कठोर सजा और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यदि वह जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला 20 मई 2022 का है। उस दिन गश्ती के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अरविंद मंडल अपने घर से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए दरोगा शंभू पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वसंतपुर दोगच्छी स्थित उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी […]

Noimg

भागलपुर में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और तिलकामांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। मामला 16 सितंबर का है, जब सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बिट्टू कुमार की बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग की निशानदेही पर गोड्डा जिले से शयन कुमार मंडल और अमन कुमार झा, जबकि झारखंड के दुमका जिले से उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई […]