Month: September 2025

Noimg

भीखनपुर में अंडरपास निर्माण पर बवाल, गलत डिजाइन से दो हजार लोगों पर संकट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के भीखनपुर इलाके में रेलवे गुमटी नंबर एक पर बनाए जा रहे अंडरपास का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे द्वारा तैयार किया गया अंडरपास का डिजाइन पूरी तरह गलत है। यदि इसी डिजाइन के आधार पर निर्माण कार्य हुआ तो लगभग दो हजार लोगों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर भीखनपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन शुरू कर दिया है। आज भागलपुर के सांसद अजय मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। सांसद ने मालदा डीआरएम से मोबाइल पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी। सांसद अजय मंडल ने स्पष्ट कहा कि रेलवे का मौजूदा डिजाइन सही नहीं […]

Noimg

पीरपैंती रेफरल अस्पताल में सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण, ट्रैक्टर से पहुंचे पौधे ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के पीरपैंती रेफरल अस्पताल परिसर में गुरुवार को वन विभाग की ओर से सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। पौधे अस्पताल तक ट्रैक्टर से लाए गए, जिन्हें विभागीय कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लगाया। कार्यक्रम को “एक पेड़ मां के नाम” पहल से भी जोड़ा गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके। वन विभाग के प्रभारी रूपम कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की टीम बनाई गई है और स्कूल, अस्पताल व प्रखंड कार्यालयों को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान […]

Noimg

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर-खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सनोखर वार्ड संख्या 1 निवासी सुशील कुमार की पत्नी रवीना (38 वर्ष) की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 15 तारीख को रवीना को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल अलौली में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे खगड़िया रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका ने एक पुत्र को जन्म दिया है। परिवार में पहले से ही उसके चार बेटे हैं, जिनमें एक बेटा आठ साल का बताया जा रहा है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि […]

Noimg

भागलपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारियों के साथ जीरो माइल स्थित आईटीआई कॉलेज पहुंचे। यही वह स्थान है जहां चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम बनाया जाता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कॉलेज परिसर का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के मार्ग और आवागमन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया ताकि चुनावी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम विकास कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे। DESK2025

Noimg

भागलपुर में जिला स्तर पर दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा और हुनर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड में आज जिला स्तर पर राष्ट्रव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले के करीब डेढ़ सौ और बांका जिले के लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैदान में उतरे दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और हौसले से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। खिलाड़ियों ने अपने हुनर से यह साबित किया कि मेहनत और जज्बे के सामने कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला खेल पदाधिकारी और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न सिर्फ दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देती हैं बल्कि उन्हें राज्य और […]

Noimg

भागलपुर में जिला स्तर पर दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा और हुनर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड में आज जिला स्तर पर राष्ट्रव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले के करीब डेढ़ सौ और बांका जिले के लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैदान में उतरे दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और हौसले से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। खिलाड़ियों ने अपने हुनर से यह साबित किया कि मेहनत और जज्बे के सामने कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला खेल पदाधिकारी और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न सिर्फ दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देती हैं बल्कि उन्हें राज्य और […]

Noimg

भागलपुर में शराबबंदी की पोल खोली, नशे में धुत युवक कचरे के ढेर पर मिला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार न तो कोई शराब पी सकता है और न ही बेच सकता है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद न तो पीने वाले सुधर रहे हैं और न ही बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में पूरे बिहार में शराबबंदी लागू की थी। तभी से बिहार को शराबबंदी वाला राज्य कहा जाने लगा। लेकिन हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश करती है। शराबबंदी की पोल शराबी ही खोलते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले से सामने आया है। यहां एक शराबी शराब के नशे […]

Noimg

नवगछिया में एम्बुलेंस हादसा: जर्जर सड़कों पर पलटी एम्बुलेंस में लगी आग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

ग्रामीणों की बहादुरी से टली बड़ी जनहानि चुनावी मौसम में फिर उठे सड़क मरम्मत पर सवाल नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठा गांव से नवगछिया को जोड़ने वाली जर्जर ग्रामीण सड़क पर बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार घायल युवकों को लेकर जेएलएनएमसीएच भागलपुर जा रही एक एम्बुलेंस अचानक सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। पलटते ही वाहन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए चालक और घायलों को जलती […]

Noimg

गोपालपुर में लूटकांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 अगस्त 2025 की रात को गोसाईं गाँव मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर 2000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 272/25 दिनांक 02 सितंबर 2025, धारा 309(6) बीपीएमसी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी संतोष कुमार उर्फ जुल्लो शर्मा, पिता–स्व. गोसाईं गाँव थाना–गोपालपुर, जिला–भागलपुर को 16 सितंबर को […]

Noimg

अवैध रूप से जमीन कब्जा करने और रंगदारी मामले में शामिल पांच अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजी कोरैया स्थित वादी सुरेश चौधरी की पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को बबलू दास और उसके भाइयों ने लाठी-डंडा एवं अन्य हथियार से लैस होकर लगभग 300 लोगों की भीड़ के साथ जमीन पर जबरन झोपड़ी बना ली और वादी का विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी दी। इस संबंध में खरीक थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी संख्या 268/25 में विभिन्न धाराओं के तहत 26 नामजद और लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया […]