Month: September 2025

Noimg

कहलगांव में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, खुटहरी गांव निवासी आनंद कुमार अपने दुकान में अवैध हथियार के साथ रह रहा था। इसी सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आनंद कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कहलगांव थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार, दरोगा सूरज सिंह, महिला पुलिस और अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार की सप्लाई और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। DESK2025

Noimg

फाइटर फिटनेस एकेडमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया गया जन्मदिन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : फाइटर फिटनेस एकेडमी के डायरेक्टर और अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय चौधरी, गौतम यादव, पूर्व एयरफोर्स सैनिक दिवाकर भूषण, सिंगर मिथुन महुआ, पूर्व विजिलेंस विभाग के सब-इंस्पेक्टर राज किशोर शाह और शिक्षा क्षेत्र से धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवसर ने सभी उपस्थित लोगों […]

Noimg

नवगछिया के युवाओं ने एंबुलेंस दुर्घटना में दिखाई अद्भुत बहादुरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया :बीते रात 17 सितम्बर 2025 को नवगछिया क्षेत्र के इस्माईलपुर भिट्ठा गाँव एक भयावह एंबुलेंस दुर्घटना घटी, जिसमें मौत की साया हर पल मंडरा रही थी। इसी संकट के समय, गाँव के कुछ साहसी युवाओं ने डर को पीछे छोड़ते हुए मानवता का परचम लहराया। जैसे ही दुर्घटना की खबर पहुंची, इन युवाओं ने मौके पर पहुँचकर अपनी जान की परवाह किए बिना एंबुलेंस में फंसे घायल लोगों की मदद की। इनके प्रयास और तेज़ निर्णय क्षमता के कारण सात जिंदगियाँ मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाली गईं। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि असली नायक वह नहीं होता जो फिल्मों में दिखता है, बल्कि वह होता है जो बिना नाम, बिना शोहरत, केवल अपने कर्मों […]

Noimg

पंचायत सरकार भवन से तीन पेटी विदेशी शराब चोरी, शराब माफिया ने दो किशोरों और मवेशियों को बनाया बंधक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नवगछिया पुलिस जिला की कड़ी चौकसी के बाद भी शराब माफिया लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब का कारोबार कर रहे हैं। न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का खौफ, यही कारण है कि इनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमाबाद वार्ड संख्या 09 स्थित पंचायत सरकार भवन बक्की से जुड़ा है, जहां शराब माफिया द्वारा रखी गई तीन पेटी विदेशी शराब चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात कुख्यात शराब कारोबारी मौजमाबाद वार्ड संख्या 1 निवासी बौका चौधरी (पिता स्व. अवध चौधरी) के कब्जे वाले […]

Noimg

नारायणपुर प्रखंड में ठनका गिरने से हड़कंप, राजद नेता के परिसर में नारियल पेड़ क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज गरजन के साथ बारिश शुरू होते ही आकाशीय बिजली चमकने से लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक गिरी ठनका से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना रहा और लोग सशंकित होकर घरों में दुबक गए। इसी दौरान शाहपुर गांव में पूर्व गन्ना मंत्री स्व. ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र एवं राजद के वरिष्ठ नेता महेशचंद्र मंडल के आवासीय परिसर में लगे नारियल के पेड़ पर ठनका गिर गया। ठनका गिरने से नारियल का पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बर्बाद हो गया। वहीं घर में रखे वाशिंग मशीन, फ्रीज, पंखा, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए। हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 75 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों में दिख रहे उत्साह के कारण पूरा माहौल मेले जैसा खुशनुमा बना हुआ था। शिविर का संयोजन कर रहे नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री रूपेश रूप ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को लेकर इस रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर किसान, सेना और पुलिस के जवान, छात्र, व्यापारी, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, भाजपा नेता रूपेश रूप समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य और महादान बताया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद को […]

Noimg

पंचायत सरकार भवन बना शराब भंडारण केंद्र, आठ वर्षों से अपराधियों का अड्डा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार सरकार ने ग्रामीण जनता को सुशासन और पंचायत स्तर पर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कड़ोड़ों रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया। इन भवनों के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और आवश्यक सेवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया था। यह भवन ग्राम पंचायतों को मजबूत आधार देने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को जनता के करीब लाने का माध्यम भी माने गए। लेकिन भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित मौजमाबाद (बक्की) में वर्ष 2014 में निर्मित पंचायत सरकार भवन का उपयोग आज बिल्कुल विपरीत तरीके से हो रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बने […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया, भागलपुर के प्रांगण में गुरुवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से “बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ” की घोषणा की गई। कार्यक्रम में गणित शिक्षक अमर कुमार झा और गणित व विज्ञान शिक्षक विवेक गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होते हैं। वहीं विद्यालय सचिव ने चयनित दोनों शिक्षकों को बधाई देते […]

Noimg

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, गोपालपुर प्रमुख रागिनी देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता साकेत बिहारी और विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार ने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और परिवार को सशक्त बनाना है। अस्पताल प्रबंधक आतिश कुमार राय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ […]

Noimg

जिलाधिकारी ने भागलपुर कोषागार का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर संवाददाता। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला कोषागार, भागलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार की विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया और उनके रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद को कई आवश्यक निर्देश दिए और कार्यों को और बेहतर तरीके से संपन्न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोषागार का संचालन सुचारू और पारदर्शी होना चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। DESK2025