Month: September 2025

Noimg

हेडमास्टर के विवाद में फंसा पचगछिया विद्यालय, बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया।सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्मार्ट क्लास से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक की योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। लेकिन गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत पचगछिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में शिक्षकों के आपसी विवाद ने बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल दिया। गुरुवार को विद्यालय परिसर में अचानक विवाद उस समय बढ़ गया जब उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिभा कुमारी ने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता से 11 कक्षाओं के हैंडओवर की मांग की। विवाद गहराने पर प्रधानाध्यापिका ने प्रथम तल के दो कक्षाओं में ताला जड़ दिया। इससे लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब एक घंटे तक बरामदे में खड़े रहे और […]

Noimg

सोलह टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषक तत्वों का किया गया वितरण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । पीरपैंती प्रखंड के ईशीपुर में मंगलवार को यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर दीनानाथ के मार्गदर्शन में अमर नर्सिंग होम के संचालक अमरनाथ कुशवाहा और वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार ने कुल सोलह टीबी मरीजों को गोद लिया। इनमें ग्यारह मरीजों को अमरनाथ कुशवाहा और पाँच मरीजों को संतोष कुमार ने निश्चय मित्र बनकर गोद लिया। सभी मरीजों को अगले छह महीने तक पौष्टिक आहार और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। कहलगांव एसडीपीओ टू डॉक्टर अर्जुन कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोग निश्चय मित्र बनकर आगे आएं और मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहयोग करें। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के रीजनल मैनेजर धीरज कुमार ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और टीबी उन्मूलन अभियान […]

Noimg

भागलपुर जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रोजेक्ट इंटर स्कूल सैदपुर गोपालपुर ने हासिल किया पहला स्थान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रोजेक्ट इंटर स्कूल सैदपुर गोपालपुर के बच्चों ने समूह लोक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र यादव और सभी शिक्षकों ने बच्चों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफलता में विशेष रूप से संगीत शिक्षक ललित कुमार और धनंजय पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिभागी छात्राओं नंदिनी, मधु और शांभवी की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य में भी बच्चों को इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। DESK2025

Noimg

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मतगणना केंद्र और डिस्पैच सेंटर की तैयारी, मतदान केंद्रों का सत्यापन, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, निर्वाची पदाधिकारी के लिए कक्ष की व्यवस्था, कॉलेज का अधिग्रहण, नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण, ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर का सत्यापन, मतदान केंद्रों तक पहुंचने का मार्ग, वाहन और ईंधन की व्यवस्था, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) के आवास, बूथ मैनेजमेंट प्लान, सेक्टर पदाधिकारियों और एफएसटी के लिए […]

Noimg

लोदीपुर थाना क्षेत्र की लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। बीते 5 सितंबर को जगतपुर बगीचा के पास ऑटो से भागलपुर स्टेशन जा रही एक महिला नर्स और उसकी बहन से अपराधियों ने चांदी का लॉकेट और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले के उद्भेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम एवं डीआईयू ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को लूटी गई दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शेष अन्य […]

Noimg

भागलपुर को मिली आईएमए एवं ए.एम.एस ईस्ट जोन कॉन्फ्रेंस की मेजबानी, 13 राज्यों के डॉक्टर होंगे शामिल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के लिए गर्व का क्षण है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं अकादमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज (ए.एम.एस) की ईस्ट जोन कॉन्फ्रेंस इस बार भागलपुर में आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार निराला ने बताया कि यह भागलपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस कॉन्फ्रेंस में नागालैंड सहित कुल 13 राज्यों के चिकित्सक भाग लेंगे। इस आयोजन से न केवल चिकित्सा जगत में विचारों का आदान-प्रदान होगा बल्कि भागलपुर को चिकित्सा क्षेत्र में एक नई पहचान भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नई रिसर्च, स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन चर्चा होगी। इसका उद्देश्य डॉक्टरों के बीच अनुभव साझा करना और आने वाले समय में […]

Noimg

कहलगांव में ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से सुरक्षा गार्ड की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राजकमल उर्फ राजू (लगभग 36 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। यह घटना 15 सितंबर को घटी। मृतक कहलगांव के पटेल नगर निवासी थे। जानकारी के अनुसार, राजकमल ड्यूटी पर थे, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उन्हें एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान राजकमल ने अंतिम सांस ली। डॉ. प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि सर्पदंश के कारण राजकमल का श्वसन तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो गया था, […]

Noimg

नाथनगर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, हज़ारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर हाई स्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में एनडीए समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर की। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने किया। मंच पर भागलपुर जदयू सांसद अजय मंडल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अर्पण, विजय यादव, रामविलास लोजपा के प्रदेश सचिव अमर सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय राय ने मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र, बुके और बटेश्वर स्थान […]

Noimg

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर अस्वस्थ, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भागलपुर सर्किट हाउस में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात भागलपुर पहुंचने के बाद उन्हें तेज वायरल फीवर की शिकायत हुई। इसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और उनका इलाज शुरू किया गया। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को वायरल फीवर के साथ-साथ टाइफाइड की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि रामनाथ ठाकुर पहले से ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और प्रोस्टेट जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया है और डॉक्टर […]