Month: September 2025

Noimg

छिनतई कांड का खुलासा, मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । गोपालपुर थाना पुलिस ने छिनतई कांड का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से छिना गया मोबाइल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2025 को गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर गोपाल ढ़ावा के पास वादी अजीत कुमार से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने बैग छीन लिया था। बैग में लैपटॉप, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 262/25, धारा 304(2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने गोपालपुर के मालपुर निवासी अंकित साह, पिता बच्चनदेव साह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने छिना […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, केला चोरी मामले में एक गिरफ्तार, टोटो और सामान बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, टोटो और मोबाइल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2025 को रात करीब 9:30 बजे खरीक थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलघी स्थित कपिलदेव झा के बगान से चार चोर केले की चोरी कर भाग रहे हैं। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन सभी चोर केला और टोटो छोड़कर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही खरीक थाना की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और 15 घौद केला, घटना में प्रयुक्त टोटो तथा अभियुक्त का मोबाइल बरामद किया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 287/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस […]

Noimg

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद नवगछिया में सिटीयूएस का रूपांतरण ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चिन्हित सामुदायिक शौचालय (सीटीयूएस) का रूपांतरण किया गया। इस अभियान में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मी एवं सफाई कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को संदेश दिया गया कि वे अपने आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें। नगर परिषद का यह प्रयास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। DESK2025

Noimg

जीबी कॉलेज नवगछिया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ||GS NEWS

गोसाईगावनवगछियाDESK20250

नवगछिया। सांस्कृतिक परिषद जीबी कॉलेज नवगछिया द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की तथा संचालन का दायित्व सचिव डॉ. उषा शर्मा ने निभाया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ. शैलेंद्र और डॉ. कलाधर मंडल सहित सभी नियमित एवं अतिथि शिक्षकों को प्राचार्य द्वारा फूलमाला और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन सादिया और मनतषा ने किया। ज्योति, नेहा, शाहिदा, प्रियंका, मेहर, अंजलि, कोमल कुमारी, काजल और खुशबू ने नृत्य प्रस्तुत किया, संचित ने भाषण दिया तथा छोटू ने गिटार पर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक प्रो. शिव […]

Noimg

नवगछिया में गंगा व कोसी के जलस्तर में मामूली कमी, बाढ़ पीड़ितों की स्थिति अब भी गंभीर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटों के दौरान मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बीरनगर के बाढ़ पीड़ित डोमी ठाकुर, सुभाष मंडल, बूचो राय सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगातार पानी में रहने और आवाजाही करने के कारण उनके पैरों में चर्म रोग हो गया है। वहीं घरों में पानी भरे रहने की वजह से उन्हें सत्तू और चूड़ा खाकर ही समय काटना पड़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय, नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के जलस्तर में मदरौनी में दो सेंटीमीटर की कमी आई है। इसके बावजूद नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर, अर्थात 31.77 […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया द्वारा बाजार क्षेत्र में चलाया गया फॉगिंग अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद द्वारा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को फॉगिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार और सभापति प्रीति कुमारी के निर्देश पर शुरू किया गया। अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने शहर के बाजार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान नगर परिषद के लिपिक आलोक गुप्ता सहित कई अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर फॉगिंग कराया जाना आवश्यक है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे घर और आसपास पानी […]

Noimg

जिला उद्योग केंद्र भागलपुर के द्वारा लगाया गया शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म औद्योगिक उद्योग योजना की दी गई जानकारी नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग, पटना के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर द्वारा एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला साधनसेवी दिवेश कुमार ने 18 से 60 वर्ष तक के इच्छुक उद्यमियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म औद्योगिक उद्योग योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाकर युवा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित कर सफल उद्यमी बनने की अपील की। शिविर में करीब 12 इच्छुक उद्यमियों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर में दिनेश यादव, निरंजन […]

Noimg

मध्य विद्यालय जमालपुर में 40 छात्राओं का किया गया टीकाकरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार की देखरेख में शुक्रवार को मध्य विद्यालय जमालपुर में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 40 छात्राओं को टीका लगाया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। प्रतिरक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण स्वयं डॉक्टर मुरारी पोद्दार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार, शिक्षक विजय सिंह, टोला सेवक प्रेमलता कुमारी, बीएचएम मनीष कुमार भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मिथलेश सिन्हा, एएनएम राधा कुमारी, आशा ज्योति कुमारी, डाटा ऑपरेटर विनोद कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। DESK2025