Month: September 2025

Noimg

बेलखोरिया पंचायत में अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण, चौक का नाम होगा स्मारक चौक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बेलखोरिया पंचायत के छौनिया चौक पर अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण के साथ ही इस चौक का नाम बदलकर अब अमर शहीद रामफल मंडल स्मारक चौक रखा जाएगा। इसकी जानकारी बिहार सरकार के पूर्व अपर सचिव सह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जेड हसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह पूरे बिहार का दूसरा स्थान होगा, जहां अमर शहीद रामफल मंडल का स्मारक स्थापित किया जा रहा है। उनके पैतृक गांव के बाद अब नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले इस महान क्रांतिकारी की स्मृति में भव्य समारोह के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह […]

Noimg

भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, महिलाओं की रैली ने बढ़ाया उत्साह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में शनिवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन से पहले भाजपा झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति की महिलाओं ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली कचहरी परिसर से शुरू होकर लाजपत पार्क मैदान तक पहुंची। रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह और झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने किया। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने सम्मेलन को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। सम्मेलन स्थल पर रैली के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने एनडीए के समर्थन में नारे लगाए और पूरे मैदान का माहौल चुनावी रंग में रंग गया। DESK2025

Noimg

एनएच-80 पर महाजाम: पैदल चलते दिखे विधायक पवन कुमार यादव, बोले– “हम जाम में नहीं फंसे, हटवा रहे हैं” ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर। एनएच-80 अब सड़क से ज्यादा जाम की पहचान बन चुका है। कहलगांव से घोघा के बीच रोजाना लगने वाला महाजाम आम जनता ही नहीं, नेताओं के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। विशेषकर स्कूल समय में लगने वाला घंटों का जाम अभिभावकों के गुस्से का कारण बन जाता है। लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो डालकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। शनिवार को भी वही नजारा देखने को मिला। धूल-मिट्टी से पटे एनएच-80 पर स्कूली बच्चे पैदल चलते हुए स्कूल पहुंचे। इसी बीच कहलगांव के भाजपा विधायक पवन कुमार यादव को भी जाम की वजह से गाड़ी छोड़ पैदल चलते देखा गया। कैमरे में कैद हुए इस नजारे पर एक युवक […]

Noimg

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भोजन वितरण के दौरान मची अफरा-तफरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शनिवार को भोजन वितरण की व्यवस्था बिगड़ जाने से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पार्टी की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक हो जाने के कारण स्थिति बिगड़ गई। खाना कम और भीड़ अधिक होने से कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और खाने को लेकर लूट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई समर्थक बिना भोजन किए ही सम्मेलन स्थल से लौटने को मजबूर हो गए। आयोजन समिति के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई, क्योंकि भारी भीड़ का अनुमान पहले […]

Noimg

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ सेवा पर्व का शुभारंभ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । 20 सितंबर 2025 को भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल ने मध्य विद्यालय हरनाथपुर, शाहकुंड में सेवा पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार पाठक, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर औषधीय पौधों का रोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वन प्रमंडल भागलपुर की ओर से सेवा पर्व के दौरान विभिन्न स्थलों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके तहत “एक पेड़ […]

Noimg

पूर्व सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, कहा नहीं मिली राहत तो देंगे धरना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अनिल यादव ने शुक्रवार को तिनटंगा करारी और सैदपुर सहित नवगछिया अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान तिनटंगा करारी के महादलित टोला के बाढ़ पीड़ितों ने शिकायत करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा न तो प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई गई और न ही जीआर राशि दी गई है। बाढ़ पीड़ित लूरी हरिजन, माधो हरिजन, जलधर हरिजन समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को बताया कि उनके फूस के घरों में लगातार तीन बार बाढ़ का पानी घुसा है। अभी भी कई घरों में पानी जमा है, जिसके कारण परिवारों को बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे सड़क पर दिन-रात गुजारना पड़ […]

Noimg

फायरिंग मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 29 जुलाई 2025 को नदी थानांतर्गत ग्राम लोकमानपुर में फायरिंग की सूचना पर नदी थाना टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया था। इस संबंध में वादी पंकज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर नदी थाना कांड संख्या- 42/25, धारा- 126 (2)/115 (2)/109/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त नदी थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी लोधो सिंह पिता स्व प्रसादी सिंह को गिरफ्तार किया गया। DESK2025