Month: September 2025

Noimg

बिहपुर बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार के तबादले पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का […]

Noimg

इंटर स्तरीय स्कूल खरीक में बिहपुर विधायक ने चाहरदीवारी का किया उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक और सत्तारुढ़ पार्टी के सचेतक इ. शैलेंद्र ने शनिवार को इंटर स्तरीय स्कूल खरीक में विद्यालय प्रबंध समिति के विकास कोष से निर्मित चाहरदीवारी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अनुरोध किया कि वे बच्चों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। विधायक ने यह भी कहा कि जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी शिक्षित समाज का निर्माण संभव होगा। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यजीत कुमार के साथ स्कूल के अन्य शिक्षक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इसमें फूल कुमार, अशोक […]

Noimg

एचपीभी का टीका लगाने के बाद तेजनारायण इंटर स्कूल की डेढ़ दर्जन छात्राओं की तबियत बिगड़ी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में सभी का हुआ इलाज रंगरा चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, पैनिक अटैक के कारण बच्चियों को आया चक्कर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तेजनारायण इंटर स्कूल रंगरा में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यालय के छात्राओं को ह्यूमन पैतिलोमा वायरस (एचपीभी) का टीका लगाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 9 से 15 वर्ष उम्र की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव व सुरक्षा के लिए अभियान चलाकर टिका लगाया जा रहा है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पहले चार विद्यालय में जाकर छात्राओं को टिका लगा चुके थे। जहां से किसी प्रकार का मामला नहीं हुआ। वही तेजनारायण इंटर स्कूल रंगरा में आठवीं व […]

Noimg

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर शंकराचार्य चलाएंगे गौ भक्त प्रत्याशी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया और गौ मतदाता संकल्प यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने घोषणा की कि बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और शंकराचार्य स्वयं उनके प्रचार में सक्रिय रहेंगे। सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा केवल हमारी आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की आधारशिला भी है।” उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य […]

Noimg

रसीदपुर में बाढ़ के तेज बहाव में बहा युवक, शव बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के रसीदपुर नदी के पास शनिवार को बाढ़ के पानी में बहकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानिकपुर निवासी पूरण लहेरी के पुत्र जीतू कुमार (18) के रूप में की गई है। युवक दिव्यांग था। स्थानीय लोगों के अनुसार, जीतू कुमार साइकिल पर फेरी का सामान लेकर रसीदपुर की ओर जा रहा था। गांव की सड़क पर बाढ़ के तेज बहाव के कारण वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नाव लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। घंटों की खोजबीन के बाद जीतू कुमार का शव और साइकिल बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया के पुत्र […]

Noimg

एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए दो हजार पच्चीस में फिर से नीतीश सरकार बनाने का लिया संकल्प भागलपुर जिले के लाजपत पार्क मैदान में शनिवार को एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने की जबकि मंच संचालन भाजपा नेता नितेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन और भागलपुर के सांसद अजय मंडल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी एन. के. यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी, लोजपा जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महेश […]

Noimg

अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड के अंचल कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इन कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी हर काम के बदले घूस की मांग करते हैं। यहां तक कि जन्म प्रमाण पत्र जैसे साधारण दस्तावेज़ बनाने के लिए भी दो हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालयों में पूरे दिन दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। बिना पैसे दिए कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ता। इसी शिकायत को लेकर शनिवार को सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीण भागलपुर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारियों के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा। इस आंदोलन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अजीत यादव […]

Noimg

पीरपैंती में बड़ा हादसा, टेंपू पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। झीमझीम बारिश के कारण सड़क पर जमा कीचड़ से यात्री भरा एक टेंपू अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के राहगीर तुरंत पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कटिहार के बकिया निवासी सुनीता देवी और रामदास मंडल के रूप में हुई है। सुनीता देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि रामदास मंडल का बायां पैर टूट गया। दोनों को स्थानीय लोगों और टेंपू चालक की मदद से तुरंत पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक […]

Noimg

सन वैली पब्लिक स्कूल के उपप्राचार्य कुंदन कुमार को मिला शिक्षक सम्मान – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया । नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण रहा जब विद्यालय के उपप्राचार्य कुंदन कुमार को शनिवार को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में भागलपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए भी गौरव की बात है। कुंदन कुमार पिछले 16 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा देते आ रहे हैं। अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान से उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे […]

Noimg

अंधविश्वास का कहर : डायन बताकर पूरे परिवार की पिटाई, न्याय की गुहार के लिए पहुंचे एसपी कार्यालय ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के चांदपुर गांव से अंधविश्वास से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसियों ने एक पूरे परिवार को डायन बताकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़िता रूमा देवी ने बताया कि उनके बेटे की कटोरी गलती से पड़ोसी के ट्रैक्टर की टोली में चली गई थी, जिसे उनकी बेटी निकाल रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने उनकी सास पर डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया गया। हमले के दौरान रूमा देवी के पति का गला दबाया गया और उनके बुजुर्ग ससुर को भी बुरी तरह पीटा गया। पीड़िता की सास ने […]