Month: September 2025

Noimg

पीरपैंती में कुख्यात अपराधी लवकुश यादव हथियार के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

दीवाली 2022DESK20250

भागलपुर । पीरपैंती थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी लवकुश यादव को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की सुबह दुलदुलिया गांव में लवकुश यादव अपने गिरोह के साथ पहुंचा और लोगों में खौफ फैलाने के उद्देश्य से पाँच से छह राउंड हवाई फायरिंग की। गुप्त सूचना के आधार पर पीरपैंती पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई की। इसी क्रम में ईशीपुर-बाराहाट थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में घेराबंदी कर लवकुश यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने अपने पास मौजूद हथियार झाड़ियों में […]

Noimg

भागलपुर पीरपैंती में 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों में मातम और ग्रामीणों में दहशत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में 16 सितम्बर की रात एक 16 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता हो जाने से गांव में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, किशोरी रात में शौच के लिए उठी थी। उसने अपनी मां बबिता देवी से रोशनी के लिए टॉर्च मांगी और घर के आगे दरवाजे के पास गई, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। मां बबिता देवी, पिता निरंजन मंडल और भाई बिशु कुमार ने पूरी रात अपने स्तर से और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन बबिता देवी ने पीरपैंती थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि बेटी के लापता होने के बाद से मां बबिता देवी […]

Noimg

भागलपुर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का विधिवत समापन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आज विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे पहुंचे और अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना में भाग लिया। बरारी घाट, जहाजघर घाट, खिरनघाट सहित कई अन्य घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। गंगा किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने भी नदी तट पर दीप जलाकर अपने पितरों को नमन किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि पितृपक्ष में किए गए कर्मकांड से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर […]

Noimg

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वी केयर संस्था ने आयोजित किया रक्तदान शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को वी केयर संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। संस्था के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि वी केयर पिछले छह वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। अब तक संस्था द्वारा ढाई हजार से अधिक बार रक्तदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि साल में चार बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा लेते हैं। मनोज कुमार ने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने […]

Noimg

सरकारी जमीन पर लगे केला का पौधा काटने को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

दो मायागंज रेफर इस्माइलपुर पुलिस जांच में जुटी नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम टोला भिट्ठा में शनिवार को संध्या करीब 5 बजे सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लगे केला का पौधा उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी, दबिया और कोदाल से भीषण मारपीट हुई। इस हिंसक मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में इस्माइलपुर सीएचसी से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम टोला भिट्ठा वार्ड संख्या- 7 निवासी सदानंद साह के घर के समीप सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लगे केला का पौधा उसके पड़ोसी रमेश कुमार, अमरेश कुमार, अमन कुमार तीनों के पिता […]

Noimg

हत्या कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 08 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 06 जून 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में आयोजित शादी समारोह में बाराती एवं ग्रमीणों के बीच हुए विवाद में इनके बेटा को मारपीट कर बूरी तरह से घायल कर दिया गया है, जो मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 180/25 धारा- 191 (2)/191 (3)/126(2)/115(2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट (परिवर्तित धारा- 103 (1)/3 (5) बीएनएस) के तहत सात नामजद एवं बीस अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त खरीक के मिराजाफ़री निवासी धनेश्वर दास पिता दिपनारायण दास […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया। नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बिहुला पार्क में संपूर्ण सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालय कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया। साथ ही वहां उपस्थित आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सबौर में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित सीटीयूएस का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई और आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

पिकअप वाहन समेत 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पिकअप चालक गिरफ्तार नवगछिया । मद्ध निषेध सहायक अवर निरीक्षक देवानंद मांझी के द्वारा शुक्रवार को इस्माइलपुर थाना अंतर्गत जहान्वी चौक के समीप विक्रमशिला पुल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस क्रम में पाया गया कि एक महिंद्रा पिकअप जिसका निबंधन संख्या अस्पष्ट था। पिकअप पर बैठा चालक पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया। घटनास्थल पर वाहन की तलाशी लेने पर हरी मिर्ची की पेटी के अंदर छुपा कर रखा अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई। कुल 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। घटनास्थल पर बरामद शराब, वाहन एवं गिरफ्तार एक अभियुक्त को जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र बनाकर वापस मद्यनिषेध थाना नवगछिया लाया गया। DESK2025

Noimg

बिहपुर बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार के तबादले पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का […]