Month: September 2025

Noimg

नवगछिया में टोटो हादसे में आठ वर्षीय बच्ची घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव के समीप नवगछिया से तीनटंगा जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर शनिवार को टोटो हादसे में आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बालभारती से पढ़कर लौट रहे छात्रों को ले जा रही टोटो में पीछे से आ रही एक अज्ञात टेंपू ने जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में सैदपुर गांव की अक्षरा कुमारी उर्फ सुहानी (8 वर्ष) टोटो से गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पीछे से धक्का मारने वाला टेंपू तेज रफ्तार में था और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। लोगों […]

Noimg

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न, सफलता सुनिश्चित करने पर हुआ विचार-विमर्श ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। मदरौनी पंचायत स्थित एनएच-31 किनारे अशोक सिंह के आवास पर शनिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आमजनों के बीच विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने की। इस दौरान जिला मंत्री सह प्रखंड प्रभारी रवि कुमार रंजन, गोपालपुर विधानसभा विस्तारक अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री प्रियतोष कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक मनोज मंडल, जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक यादव, अशोक सिंह, ललन जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, संजय मंडल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष […]

Noimg

हाजीपुर में शुरू हुआ राज्य सब जूनियर और सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीडी पब्लिक स्कूल, पानापुर लांगा (हाजीपुर) में 31वीं बिहार राज्य सब जूनियर और 32वीं राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज शनिवार से हुआ। बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में बेगूसराय ने एसवीवी एकेडमी को 35-19 और 35-21 से हराकर विजयी शुरुआत की। वहीं, बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण ने नवगछिया को 35-31, 21-35, 35-28 से पराजित किया। इसी श्रेणी में लखीसराय ने किलकारी को 21-35, 35-33, 35-27 से मात दी। पूर्वी चंपारण की ओर से सत्यम, अभिषेक, अरविंद और आयुष तथा लखीसराय की ओर से कुंदन, चंदन, मणिकांत और अंकुश ने शानदार खेल दिखाया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, […]

Noimg

पीरपैंती एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट शिलान्यास की तैयारी, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। 15 सितंबर को प्रस्तावित पीरपैंती एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शुभांक मिश्र ने स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एनटीपीसी परिसर में बनाए जा रहे टेंट और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से जायजा लिया। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिलान्यास समारोह में बड़े पैमाने पर जनसमूह और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी अपेक्षित है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, मंच प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी और सिटी एसपी ने प्रखंड मुख्यालय का भी दौरा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। […]

Noimg

लाजपत पार्क गली में पार्किंग विवाद, नगर निगम की गाड़ी हटाने को लेकर हुआ हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहर के लाजपत पार्क गली में शनिवार को पार्किंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की एक गाड़ी अवैध रूप से खड़ी थी, जिसे हटाने के लिए यातायात प्रभारी ने निर्देश दिया। इसी बात को लेकर गाड़ी चालक और यातायात प्रभारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर नगर निगम के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए और यातायात प्रभारी को घेरने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रभारी ने तुरंत यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह को सूचना दी। डीएसपी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया। उनके प्रयास से माहौल शांत हुआ और विवाद सुलझ गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। DESK2025

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे 16 बेंच, त्वरित समाधान के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इस बार कुल 16 बेंच स्थापित किए गए। इन बेंचों पर रेलवे, बैंक, बिजली, जमीन-जायदाद समेत विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय लोक अदालत का यह तीसरा आयोजन है। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसका उद्घाटन भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, प्रिंसिपल जज राजकुमार राजपूत और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में वादकारी और वकील मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल जज राजकुमार राजपूत ने कहा कि न्याय के साथ-साथ लोगों में जागरूकता बढ़ाने के […]

Noimg

71वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा: समय पर पहुंचे परीक्षार्थियों को मिली एंट्री, 11 बजे के बाद बंद हुआ प्रवेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को जिले के 44 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र नगर निगम क्षेत्र के अलावा जगदीशपुर में भी बनाए गए थे। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्रों पर उमड़ पड़ी। आयोग के निर्देशानुसार सुबह 9:30 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू किया गया। ठीक 11 बजे के बाद सभी केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए और इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। कई अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश पा गए, जबकि जो देर से पहुंचे उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। परीक्षा केंद्रों […]

Noimg

भागलपुर: इमामपुर के मोहीबअलीचक में जलमीनार निर्माण को लेकर विवाद, काम रुका, ग्रामीणों में आक्रोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। इमामपुर प्रखंड के मोहीबअलीचक गांव में मिनी जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह विवाद अब हबीबपुर थाना से होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, पीएचईडी विभाग की टीम जैसे ही सरकारी भूमि पर जलमीनार निर्माण का काम शुरू कराने पहुंची, तभी गांव का ही राजा नामक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर मजदूरों और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया गया कि दबंगई का आलम यह था कि अज्ञात लोगों को भी मौके पर बुला लिया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों […]

Noimg

मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना में अनियमितता और अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के दोगच्छी गांव से मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना में अनियमितता और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जीविका समूह से जुड़ी सीएम नीतू कुमारी उनसे 200 से 300 रुपए तक की वसूली कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि पैसे लेने के बावजूद भी अब तक उनका जीविका का फॉर्म नहीं भरा गया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली 10 हज़ार रुपए की सहायता राशि का लाभ उन्हें सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि बीच में ही अवैध वसूली कर उन्हें ठगा जा रहा है। स्थानीय महिलाओं ने जिला प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय […]

Noimg

अजगैबीनाथ धाम में जीतिया पर्व पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, एनडीआरएफ ने बचाई महिला की जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में जीतिया पर्व को लेकर शनिवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से आई महिलाएं गंगा स्नान और पूजा-अर्चना में जुटी रहीं। परंपरा के अनुसार यह पर्व विशेषकर माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं। सुबह तड़के गंगा स्नान के दौरान एक महिला गहराई में चली गई, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को डूबने से बचाया और उसे एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल भेजा गया। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि जीतिया पर्व का यह दिन ‘नहाय-खाय’ के रूप में मनाया जाता है। कल महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और संतान की दीर्घायु की कामना […]