September 13, 2025
भाकपा-माले नवगछिया जिला कमिटी की बैठक में महेश प्रसाद यादव जिला सचिव चुने गए, रामदेव सिंह निष्कासित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया : भाकपा-माले की जिला कमिटी की बैठक 12 सितंबर 2025 को राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, राज्य कमिटी सदस्य एसके शर्मा और भागलपुर प्रभारी विजय कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने बिहार को चौतरफा संकट में डाल दिया है। सत्ता संरक्षित अपराध और भ्रष्टाचार से आम नागरिक परेशान हैं। हर वर्ग कठिनाई और संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेडीयू की अहंकारी सरकार अब जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटे गए मतदाताओं के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और इसे रोकने के लिए बूथ […]