Month: October 2025

स्वीप कार्यक्रम को लेकर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शुभम कुमार की उपस्थिति रही। बैठक में भागलपुर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमें जीवन में हर पाँच वर्ष में केवल एक बार मतदान करने का अवसर मिलता है, जो हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रतिनिधि को पाँच वर्षों के लिए चुनते हैं, जो लगभग 44 […]

जी बी कॉलेज में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग में भारत सरकार के विधि एवं संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चार स्तंभों में विभाजित था, जिसके अंतर्गत तृतीय स्तंभ “संविधान का निर्माण” विषय पर विस्तृत परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने की, जबकि विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार प्रसाद ने कराया। मंच संचालन का दायित्व डॉ. भावना वर्मा ने निभाया। परिचर्चा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, […]

धनतेरस पर लक्ष्मी किचन वेयर में शानदार ऑफर का धमाका ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। धनतेरस के शुभ अवसर पर लक्ष्मी किचन वेयर, महाराज जी चौक के पास पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया ने ग्राहकों के लिए शानदार और मजेदार ऑफर की घोषणा की है। इस अवसर पर बर्तन एवं किचन उपकरणों की खरीददारी पर भारी छूट दी जा रही है। साथ ही 5000 रुपये से अधिक की खरीददारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। दुकान संचालकों ने बताया कि धनतेरस के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष रेंज में आधुनिक किचन आइटम्स उपलब्ध हैं, जिन पर विशेष छूट दी जा रही है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए रहेगा, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं। लक्ष्मी किचन वेयर का पता – महाराज जी चौक के पास, […]

सावित्री पब्लिक स्कूल में 5 दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका उद्घाटन स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद तथा विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी, प्राथमिक चिकित्सा तथा रंग-बिरंगी तालियों जैसे प्रेरक सत्रों की जानकारी दी थी। […]

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने सुल्तानगंज थाने का किया औचक निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। आगामी दीपावली, काली पूजा, छठ महापर्व तथा 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने गुरुवार को सुल्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में विधि-व्यवस्था की तैयारियों की गहन समीक्षा की और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस बल को सतर्क रहने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसएसपी ने थाना के गुंडा पंजी समेत अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने […]

गंगा स्नान के दौरान लापता हुई 14 वर्षीय बालिका का नहीं मिला सुराग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज गंगा घाट पर स्नान के दौरान हुई दुखद घटना के बाद 24 घंटे बीत जाने के बावजूद लापता हुई किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ की टीम गुरुवार सुबह से लगातार गंगा नदी में खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इस घटना ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापता बालिका की पहचान हाजीपुर के सत्यारा चौक निवासी मंतोष शाह की 14 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। वह सुल्तानगंज में अपनी नानी के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि गंगा स्नान के दौरान अंकिता की छोटी बहन अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने […]

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी हुई आधिकारिक सूचना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ।रिटर्निंग ऑफिसर, 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), भागलपुर द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार—(1) 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान सभा के सदस्य का निर्वाचन होना है। (2) नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार (कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर भागलपुर) को अभ्यर्थी स्वयं या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर से प्रारंभ होकर (लोक अवकाश को छोड़कर) किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर के कार्यालय कक्ष में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। (3) नाम निर्देशन पत्र का प्रपत्र उक्त स्थान और समय […]

17 अक्टूबर को भागलपुर समाहरणालय परिसर में दिव्यांगजनों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में दिव्यांगजनों की सक्रिय और समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से 17 अक्टूबर यानी आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भागलपुर समाहरणालय परिसर में अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागलपुर जिले के सभी दिव्यांगजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनसे उनके अनुभव और सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर समाहरणालय […]

खगड़िया में दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, फर्जी केस मैनेज करने के नाम पर मांगी थी ₹12 हजार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खगड़िया जिले के मानसी थाना में तैनात दारोगा रोशन कुमार को निगरानी टीम ने ₹12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दारोगा रोशन कुमार ने एक ट्रैक्टर चालक ऋषि कुमार से फर्जी केस को मैनेज करने के नाम पर ₹12 हजार की मांग की थी। चालक ने दारोगा की इस हरकत से परेशान होकर निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी दारोगा को भागलपुर निगरानी न्यायालय में […]

नवगछिया में RP Jewellers के नए स्वरूप का भव्य उद्घाटन, आभूषण प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की सौगात – GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित महाराज जी चौक, पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार को RP Jewellers के नए और आधुनिक स्वरूप का भव्य उद्घाटन बड़े ही भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के प्रबुद्ध जन, व्यवसाय जगत से जुड़े लोग तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोरूम के संचालक कन्हैया कुमार केडिया ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद आभूषण उपलब्ध कराना RP Jewellers की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि नए रूप में तैयार यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज […]