Month: February 2026

Noimg

पुलवामा शहीद रतन ठाकुर को विधायक ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर 14 फरवरी को कहलगांव विधायक सुभानंद मुकेश ने भागलपुर के शहीद रतन ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देश कभी नहीं भूल सकता, जब कायराना आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था। विधायक ने कहा कि पुलवामा हमले के शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और देशवासी उनके त्याग को हमेशा याद रखेंगे। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भागलपुर के मदरगंज निवासी जवान रतन ठाकुर भी शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हाउसिंग बोर्ड स्थित दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरी इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जिसमें सबसे आगे घोड़ा एवं बैंड-बाजे की आकर्षक प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए नगर भ्रमण किया। मंदिर समिति के आयोजक रत्नेश सिंह ने बताया कि इस कलश यात्रा की विशेषता यह रही कि सावन मास के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रत्येक घर में गंगाजल सुरक्षित रखा गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर […]

Noimg

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, सेवाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं अस्पतालों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनवरी 2026 में ‘भाव्या स्कैन एंड शेयर’ योजना के तहत रेफरल अस्पताल नाथनगर की उपलब्धि 81 प्रतिशत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा चक की उपलब्धि 88 प्रतिशत रही, जबकि जिले का औसत 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मरीजों के वाइटल जांच की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज की उपलब्धि 91.6 प्रतिशत रही, […]

Noimg

टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, छात्रों ने रखा मौन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को टीएनबी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई द्वारा शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव, भूगोल विभाग की राधा मैम, शिवानी मैम सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पुलवामा हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर डीएम ने अधिकारियों को किया ब्रीफ, कदाचारमुक्त परीक्षा पर जोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। आगामी वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। परीक्षा जिले में 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासनिक जानकारी […]

Noimg

विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई-11 की शानदार जीत, प्रीतम कुमार बने मैन ऑफ द मैच || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। विभागीय क्रिकेट लीग के तहत शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में एसबीआई-11 की टीम ने कोर्ट-11 को एकतरफा मुकाबले में पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संतुलित प्रदर्शन के दम पर एसबीआई-11 ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोर्ट-11 की टीम एसबीआई-11 के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 15 ओवर में मात्र 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसबीआई-11 के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिससे विपक्षी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी खड़ी नहीं कर सके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 73 […]

Noimg

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होंगे जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल, आज नोएडा में मिलेगा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल को आज 14 फरवरी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो में आयोजित हो रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह अवार्ड उन पत्रकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्य के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चयन प्रक्रिया के बाद देशभर के सीमित पत्रकारों को इस सम्मान के लिए […]

Noimg

खरीक टोल प्लाज़ा पर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं एचएलएफपीपीटी के संयुक्त तत्वावधान में खरीक टोल प्लाज़ा पर 01 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक टोल कर्मियों के लिए 12 दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में टोल प्लाज़ा पर कार्यरत सभी कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टोल कर्मियों की कार्यकुशलता को बढ़ाना, उनके व्यवहार कौशल को विकसित करना, यातायात प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाना तथा यात्रियों के प्रति ग्राहक सेवा को और बेहतर करना था। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण के […]

Noimg

एशियाई चैंपियनशिप में ख्वाइश शर्मा ने जीता कांस्य पदक, पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बढ़ाया देश का मान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : ननिहाल की उभरती हुई भारतीय राइफल निशानेबाज़ ख्वाइश शर्मा ने एशियाई चैंपियनशिप 2026 में अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ख्वाइश शर्मा स्वर्गीय मदन महराज बाबा की नतिनी हैं। उन्होंने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर यह साबित किया है कि प्रतिभा और निरंतर अभ्यास से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि को खेल जगत के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी उपलब्धि बताया है। ख्वाइश की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया। उनकी नानी विमला देवी खुशी से […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना भवानीपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप हुई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल महिला की पहचान भवानीपुर निवासी इंग्लिश यादव की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता देवी घर लौट रही थीं, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महिला को तुरंत अनुमंडल अस्पताल […]