Month: June 2026

Naugachia: दसवीं की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दिनभर थाने में लगाती रहीं गुहार, कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचीं एसपी कार्यालय नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। वहीं, दिनभर थाने में गुहार लगाने के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह नवगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री, जो स्थानीय विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है, गुरुवार सुबह घर से निकली और उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका […]

Naugachia: कोसी की धार में 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  चारा लेकर लौटने के दौरान हादसा, परिवार में मचा कोहराम; सरकारी सहायता की उठी मांग नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर नगर परिषद वार्ड संख्या-3 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान श्रीपुर वार्ड संख्या-3 निवासी झकसु सिंह के पुत्र सुनील कुमार (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में अपने पिता का हाथ बंटाता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। परिजनों के अनुसार गुरुवार को […]

Naugachia: ठनका गिरने से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

खेत से काम कर पत्नी के साथ लौट रहे थे घर, मौके पर गई जान नवगछिया के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान अपनी पत्नी के साथ खेत से काम कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी 56 वर्षीय प्रकाश शर्मा, पिता स्वर्गीय कोकन शर्मा, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह बारिश शुरू होने से पहले प्रकाश शर्मा अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ खेत […]

Bhagalpur: ईंट भट्ठे में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन और भट्ठा मालिक से उचित मुआवजा देने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र निवासी जनार्दन मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास कुमार ईंट भट्ठे पर मशीन में बुरादा और सीमेंट की बोरी डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका शरीर मशीन की चपेट में आ गया और मशीन उन्हें अंदर की ओर खींच ले गई। हादसा इतना […]

Noimg

Bhagalpur: एक पेड़ पर 52 किस्म के आम उगाकर मैंगो मैन अशोक चौधरी ने रचा नया कीर्तिमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के प्रसिद्ध “मैंगो मैन” अशोक चौधरी ने आम की खेती और संरक्षण के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऐसा आम का पेड़ विकसित किया है, जिसमें एक साथ 52 विभिन्न किस्मों के आम फल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि की कृषि जगत में व्यापक सराहना हो रही है। अशोक चौधरी वर्षों से आम की दुर्लभ और पारंपरिक किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी नर्सरी में हजारों आम के पेड़ मौजूद हैं, जिनमें 300 से अधिक किस्मों के आम संरक्षित किए गए हैं। अपनी मेहनत और नवाचार के कारण ही उन्हें “मैंगो मैन” के नाम से पहचान मिली है। अशोक चौधरी ने बताया कि उनकी कोशिश केवल नई उपलब्धियां […]

Noimg

Bhagalpur: कारगिल दियारा का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद किसानों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ लोग खेतों से फसल लेकर लौट रहे किसानों को रास्ते में रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए किसानों को डराने-धमकाने की भी बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र […]

Noimg

Bhagalpur: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोढ़ा गेट के पास मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक से चोरी हुए मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज स्थित एक सैलून से मोबाइल चोरी हो गया था। सैलून संचालक को एक युवक पर चोरी का संदेह था। इसी बीच सूचना मिली कि संदिग्ध युवक कोढ़ा गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही सैलून संचालक और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक से चोरी हुए मोबाइल के बारे में […]

Bhagalpur: प्लास्टिक मुक्त धरती के लिए बीएयू का अभियान, एक सप्ताह की कार्यशाला संपन्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर ।बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के नेचर क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक सप्ताह की कार्यशाला “प्लास्टिक का ज़हर : धरती पर कहर” का समापन गुरुवार को हुआ। समापन सत्र में लगभग 80 शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नेचर क्लब के सचिव डॉ. अवधेश पाल ने सप्ताहभर चली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर, सबौर तथा भागलपुर शहर में सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 5 जून को कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह द्वारा गंधराज पौधे का रोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद 6 एवं 7 जून […]

Bhagalpur: खरीफ महाभियान 2026 किसानों को प्राकृतिक खेती और नई तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  भागलपुर ।शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (शष्य) श्याम बिहारी सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आत्मा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, नाबार्ड, बैंकिंग संस्थानों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, मोटे अनाज, शारदीय मक्का, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, दलहन, प्याज उत्पादन, जीरो टिलेज तकनीक, उद्यानिकी, कृषि यंत्रीकरण तथा ड्रोन तकनीक के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई। प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए […]