June 11, 2026
Naugachia: 14 जून से शुरू होगा आठ दिवसीय योगा खेल प्रशिक्षण शिविर- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मिलेगा मौका नवगछिया योगा एकेडमी के तत्वावधान में आठ दिवसीय योगा खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 जून से सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में किया जाएगा। शिविर में बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों को योगा खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ शारीरिक फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। योगा खेल जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का संचालन राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत के मार्गदर्शन में किया जाएगा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, शारीरिक संतुलन, लचीलापन, सहनशक्ति तथा योगा खेल प्रतियोगिताओं से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें योगा खेल के क्षेत्र […]