


नवगछिया । 09 जून 2026 को वादिनी द्वारा महिला थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि विक्रम कुमार साह द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या- 30/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी विक्रम कुमार साह पिता विजय साह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















