


नवगछिया । 09 जून 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी राजा कुमार पिता रामचंद्र सिंह को कुल 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल भी जप्त किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 95/26, धारा- 30 (ए) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















