


नवगछिया । 09 जून 2026 को वादी द्वारा गोपालपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्रामीण मो दिलवर द्वारा उनकी बहन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस संबंध में पूछताछ करने पर मो दिलवर एवं 02-03 अन्य व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उनके चाचा के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख़्या- 193/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी मो दिलवर पिता मो मनीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
















