June 1, 2026
Naugachia: ग्रामीणों का विरोध, खास महाल ग्राम कचहरी में जड़ा ताला-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत स्थित खास महाल ग्राम कचहरी में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रंगरा अंचल के राजस्व कर्मचारी वहां रखे राजस्व संबंधी दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम कचहरी पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम कचहरी में ताला जड़ दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि खास महाल क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से गोपालपुर प्रखंड और अंचल क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां के लोगों का हल्का एवं राजस्व संबंधी कार्य रंगरा अंचल से संचालित होता है। वर्षों से ग्राम कचहरी परिसर […]