5
(1)

नवगछिया । साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच नवगछिया साइबर थाना ने एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए साइबर ठगी की गई राशि वापस कराई है। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए शहीद टोला निवासी नीरज कुमार भगत को उनके खाते से ठगे गए ₹55 हजार वापस दिलाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार नीरज कुमार भगत साइबर ठगों के जाल में फंस गए थे, जिसके बाद उनके बैंक खाते से ₹55 हजार की निकासी कर ली गई थी। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल साइबर थाना नवगछिया से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी एवं कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

साइबर थाना की तत्परता और तकनीकी जांच के आधार पर संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों के सहयोग से ठगी गई राशि को होल्ड कराया गया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में ₹55 हजार वापस कराए गए। राशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने साइबर थाना नवगछिया की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं में समय पर सूचना मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि पीड़ित तत्काल शिकायत दर्ज कराते हैं तो ठगी गई राशि की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

डीएसपी अभिषेक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंकिंग फ्रॉड या सोशल मीडिया ठगी की स्थिति में बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से साइबर ठगी की राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उन्होंने लोगों से अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी को भी ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल और संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी। साइबर थाना नवगछिया लगातार साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: