Month: June 2026

Noimg

Purnia: कैबिनेट मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मिले पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया नगर निगम की समस्याओं से कराया अवगत शहर के विकास एवं ईस्ट ब्लॉक की लंबित समस्याओं के समाधान की उठाई मांग पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर में जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत […]

Noimg

Purnia: जेईई (एडवांस्ड) 2026 में वीवीसीपी का शानदार प्रदर्शन, दो विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आयुष्का परी और सूरज कुमार ने बढ़ाया संस्थान व पूर्णिया का मान पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। संस्थान के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूर्णिया जिले को भी गौरवान्वित किया है। वीवीसीपी की छात्रा आयुष्का परी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआरएल रैंक 24449 एवं जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक 3564 प्राप्त की है। वहीं छात्र सूरज कुमार ने एससी रैंक 3528 हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से संस्थान में […]

Noimg

Purnia: दिल्ली के बीएलके-मैक्स अस्पताल की विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा अब पूर्णिया हर्ष हॉस्पिटल में देंगी परामर्श,3 जून के लिए कॉल करें 7631996221-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। सीमांचल और कोसी क्षेत्र के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं बैरिएट्रिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा अब पूर्णिया में मरीजों को परामर्श देंगी। यह विशेष ओपीडी 03 जून 2026 (बुधवार) को हर्ष हॉस्पिटल, लाइन बाजार, एनएच-31, पूर्णिया में आयोजित की जाएगी, जहां मरीज दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. नेहा शर्मा मिनिमल एक्सेस, लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक एवं बैरिएट्रिक सर्जरी की विशेषज्ञ हैं तथा वर्तमान में बीएलके-मैक्स इंस्टीट्यूट फॉर डाइजेस्टिव एंड लिवर डिजीज, नई दिल्ली से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने देशभर के हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है और पाचन तंत्र से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज […]

Noimg

Naugachia: महादेवपुर घाट पर बेहोश हुए वृद्ध को एसडीआरएफ ने बचाया, इलाज के बाद घर भेजा गया-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया ।महादेवपुर घाट से भागलपुर जाने के दौरान एक वृद्ध अचानक बेहोश हो गए। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृद्ध का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बेहोश हुए वृद्ध की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी एस.एन. ठाकुर के रूप में हुई है। वे महादेवपुर घाट से भागलपुर जाने के क्रम में अचानक अस्वस्थ होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही महादेवपुर घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हो गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने वृद्ध को सुरक्षित घाट तक पहुंचाया तथा उनकी […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा पुमसे प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को हाइस्कूल मैदान, नवगछिया में ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास करना था। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की तकनीकी विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच संजय सिंह, मो. नाजिम, भारतीय सेना के जवान मुकेश कुमार, राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी धर्मचंद्र भगत सहित कई खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने […]

Noimg

Naugachia: साधोपुर में कोसी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा आवेदनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया :रंगरा प्रखंड के साधोपुर क्षेत्र में कोसी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र को आवेदन सौंपकर साधोपुर के समीप कोसी नदी पर शीघ्र पीपा पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में कोसी नदी पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम नागरिकों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में नाव पर निर्भरता […]

Noimg

Naugachia: जी.बी. कॉलेज नवगछिया के तीन छात्रों का अग्निवीर भर्ती में चयन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कॉलेज में खुशी का माहौल नवगछिया । जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के तीन छात्रों का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चयनित छात्रों में आशुतोष कुमार, पिता श्री नंद कुमार सिंह, निवासी नगरह (नवगछिया), सौरभ कुमार, पिता श्री नागेश्वर राय, निवासी नवगछिया तथा कृष्ण कुमार, पिता श्री करुण दयाल भारती, निवासी खरीक बाजार शामिल हैं। तीनों छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। छात्रों के चयन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज […]

Noimg

Naugachia: लूट मामलें में एक अभियुक्त गिरफ्तारGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 11 अगस्त 2023 को वादी रूपेश मंडल द्वारा इस्माईलपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि साहू पेट्रोल पंप के समीप 03-04 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उनके आलू लदे मालवाहक टेम्पू को लूट लिया गया। उक्त आवेदन के आधार पर इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 97/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी अभिषेक कुमार पिता अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया। DESK 113Naugachia@1998

Noimg

Naugachia: बलहा बाजार फायरिंग कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया ।भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा बाजार में फायरिंग एवं मारपीट की घटना के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर यह सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की रात्रि भवानीपुर थाना को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने बलहा बाजार पहुंचकर भय एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक दुकानदार के साथ मारपीट की तथा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया […]