


नवगछिया । 11 अगस्त 2023 को वादी रूपेश मंडल द्वारा इस्माईलपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि साहू पेट्रोल पंप के समीप 03-04 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उनके आलू लदे मालवाहक टेम्पू को लूट लिया गया। उक्त आवेदन के आधार पर इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 97/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी अभिषेक कुमार पिता अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया।













