Month: June 2026

Noimg

Bhagalpur: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण और जागरूकता अभियान के जरिए बाल श्रम उन्मूलन का दिया गया संदेश भागलपुर ।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना तथा बच्चों के शिक्षा और सुरक्षित बचपन के अधिकारों को लेकर समाज को संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल प्रभात फेरी से हुई, जिसे श्रम अधीक्षक, भागलपुर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के शिक्षा के अधिकार और बाल संरक्षण से जुड़े नारों […]

Noimg

Saharsa: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

“बाल श्रम मिटाएँ, हर बच्चे को शिक्षा दिलाएँ” का दिया संदेश सहरसा।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहरसा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल श्रम उन्मूलन तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने, बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार ने कहा कि बाल श्रम समाज और राष्ट्र के समग्र विकास […]

SAHARSA: सड़क हादसे में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

साहेबपुर कमाल के पास हुआ दर्दनाक हादसा, प्रशासनिक व राजनीतिक जगत ने दी श्रद्धांजलि सहरसा । बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समीप गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन पुलिस पदाधिकारियों की मौत हो गई। मृतकों में पतरघट ओपी के पूर्व ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र तथा पूर्व में पतरघट ओपी में पदस्थापित रहे पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार पासवान भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पतरघट थाना क्षेत्र सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पुलिस पदाधिकारी पटना से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना […]

Noimg

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

15 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। ‘‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, प्रमाण पत्र निर्गत करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जनसुविधाओं एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित […]

Noimg

Purnia: ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बाल विवाह, दहेज प्रथा और महिला अधिकारों पर हुई चर्चा, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश पूर्णिया ।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सुगंधा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्णिया जिले के बी-कोठी प्रखंड में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा कम उम्र में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते […]

Noimg

Purnia: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रथ रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर दिलाई गई शपथ, जागरूकता अभियान शुरू पूर्णिया ।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उप श्रम आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल के सभागार में बाल श्रम उन्मूलन एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया सुनील कुमार ने जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों, छात्राओं एवं अतिथियों को शपथ दिलाई गई कि वे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कार्य नहीं कराएंगे तथा बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता […]

Noimg

Purnia: टीबी मुक्त भारत अभियान में पूर्णिया को राज्य में दूसरा स्थान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्णिया की टीम को किया सम्मानित, डीएम से की शिष्टाचार मुलाकात पूर्णिया ।टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिले ने बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद सिविल सर्जन पूर्णिया की टीम तथा जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जिले की उपलब्धि से अवगत कराया। सिविल सर्जन की टीम एवं संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में जिला यक्ष्मा केंद्र पूर्णिया तथा सहयोगी संस्थाओं केएचपीटी एवं डब्ल्यूएचपी के प्रतिनिधियों ने समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्णिया जिले को […]

Noimg

Purnia: ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान में विधायक विजय खेमका ने किया कृषि, पर्यटन और रेल सुविधाओं का निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कृषि अनुसंधान, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण के माध्यम से दिया विकास व पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूर्णिया ।भारतीय जनता पार्टी के “12 साल बेमिसाल : विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने विभिन्न संस्थानों एवं विकास परियोजनाओं का दौरा कर जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कृषि अनुसंधान, पर्यटन विकास, रेल सुविधाओं, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। विधायक ने सबसे पहले पूर्णिया सिटी स्थित भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसरों एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ मखाना, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि फसलों से संबंधित अनुसंधान परियोजनाओं का अवलोकन किया। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें उन्नत बीज उत्पादन, मत्स्य बीज […]

Noimg

Purnia: कोशी-सीमांचल को मिलेगी नई रफ्तार, सांसद पप्पू यादव ने रखी एक्सप्रेसवे की बड़ी मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

NHAI के साथ बैठक में राजमहल-बहादुरगंज एक्सप्रेसवे सहित कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कोशी-सीमांचल क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सदस्य अनिल चौधरी से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्र के लिए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार तथा धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान सांसद ने राजमहल (झारखंड) से गंगा नदी पार कर कटिहार, प्राणपुर, डगरुआ और बायसी होते हुए बहादुरगंज तक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को आगे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे […]

Noimg

Purnia: आईओक्यूएम-2026 की तैयारी के लिए वीवीसीपी में निःशुल्क बूट कैंप 15 जून से- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गणित ओलंपियाड की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन पूर्णिया । गणित विषय में रुचि रखने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया द्वारा 15 जून से 20 जून 2026 तक निःशुल्क आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (पीसीएम) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने बताया कि इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) देश की प्रतिष्ठित गणितीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होता है। […]