



नवगछिया
नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में दिसंबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के प्रशासन के द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दिया गया है जानकारी के अनुसार थाना स्तर पर 403 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107 किया गया है वहीं तीन कुख्यात अपराधियों पर सीसीए तीन की कार्रवाई की गई है .

थाना अध्यक्ष मनीष पासवान ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव इसके लिए सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान चयनित कर लिया गया है। इस्माइलपुर में पांच पंचायत में दिसंबर माह में चुनाव होना है।

















