



भागलपुर इंडिया गठबंधन की ओर से भागलपुर सीट से कांग्रेस पार्टी के अजीत शर्मा उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन दर्ज कराएंगे वहीं प्रत्याशी अजित शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से सिंबल लेकर भागलपुर पहुंचे ।

नवगछिया से ही उनका स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया कई जगहों पर रोक कर जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाया । वहीं अजीत शर्मा नें भमरपुर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की वही मांगन शाह दरबार में चादरपोशी कर माथा टेका, नवगछिया के सुप्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की । वहीं उन्होंने बताया कि गुरुवार को नामांकन के बाद आमसभा का आयोजन सैंडिस कंपाउंड में किया जाएगा । जिसमें कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता सभा में शिरकत करेंगे।














