



वार्ड 23 के सार्वजनिक शौचालय, आंगनवाड़ी केंद्र और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग
नवगछिया। पार्षद चम्पा कुमारी ने सोमवार को नगर परिषद नवगछिया की बैठक में वार्ड 23 के सार्वजनिक शौचालय के जीर्णोद्धार, वार्ड 23 और 25 के एकमात्र आंगनवाड़ी केंद्र सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार, वार्ड के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, और हर घर नल जल योजना के क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराने की मांगों को रखा।

पार्षद चम्पा कुमारी ने इन महत्वपूर्ण मांगों को रखते हुए वार्ड 23 और 25 के निवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की अपील की।













